जल संचय के लिए व्यापक कार्ययोजना के साथ काम करें अधिकारी: एडीसी अर्पित संगल

By Sahab Ram
On: April 24, 2026 4:47 PM
Follow Us:

सिरसा, 24 अप्रैल।
अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल की अध्यक्षता में शुक्रवार को जल शक्ति अभियान के तहत चलाई जा रही ‘जल संचय जन भागीदारी’ (जेएसजेबी) पहल के तहत समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.
सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

बैठक के दौरान एडीसी ने इस स्कीम के तहत अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत रिपोर्ट ली। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि इस महत्वपूर्ण परियोजना की रफ़्तार को और तेज़ किया जाए , ताकि निर्धारित लक्ष्यों को समय पर पूरा किया जा सके।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक भागीदारी और सरकार-गैर सरकारी संसाधनों के सहयोग से भू-जल (भूजल) स्तर को बढ़ाना है। इसके अलावा वर्षा जल संचयन और रिचार्ज बोरवेल संरचनाओं का निर्माण करना है। यही नहीं ज्यादा से ज्यादा जागरूकता के माध्यम से भू-जल गुणवत्ता में सुधार और पानी की बचत को बढ़ावा देना है। बैठक में एडीसी ने ‘कैच द रेन’ अभियान के बारे में चर्चा की, ताकि पानी की एक एक बूंद को सहेजा जा सके। उन्होंने योजना से जुड़े विभागों को आपस में समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने सहित इस परियोजना से जुड़ी हर जानकारी के लिए जेएसजेबी पोर्टल पर नियमित रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए। इस मौके पर सिंचाई विभाग से कार्यकारी अभियंता प्रकाश सहारण, एसडीओ चंद्रमोहन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Sanitation workers are the true soldiers of a clean Faridabad; respecting them is the responsibility of us all: Vipul Goel.

सफाई मित्र स्वच्छ फरीदाबाद के असली सिपाही, उनका सम्मान करना हम सभी की जिम्मेदारी: विपुल गोयल

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Leave a Comment