जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित, सड़क हादसों में कमी लाने पर जोर

By Sahab Ram
On: April 23, 2026 10:21 AM
Follow Us:

हिसार, 22 अप्रैल।
लघु सचिवालय परिसर में बुधवार को अतिरिक्त उपायुक्त उत्सव आनंद की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए।

12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 19 जून को चौधरी ताऊ देवी लाल टाउन पार्क में योग कार्यक्रम एवं पायलट रिहर्सल का होगा आयोजन


अतिरिक्त उपायुक्त ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे यातायात नियमों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करवाएं और आमजन को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी भी जरूरी है।

नागरिकों की समस्याओं को समयबद्ध निपटान सुनिश्चित करें विभागाध्यक्ष : उपायुक्त महेंद्र पाल


बैठक के दौरान ब्लैक स्पॉट्स की पहचान कर वहां सुधारात्मक कार्य करने, सड़कों पर उचित संकेतक लगाने, स्पीड लिमिट का पालन करवाने और हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग को अनिवार्य बनाने पर विशेष जोर दिया गया। इसके साथ ही स्कूलों और कॉलेजों में सड़क सुरक्षा से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश भी दिए गए। अतिरिक्त उपायुक्त ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाकर नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी रूप से कमी लाई जा सके।

डीसी वर्षा खांगवाल ने बहादुरगढ़ क्षेत्र के अनेक बूथों परएसआईआर से जुड़े कार्यों का किया निरीक्षण

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment