झज्जर, 21 अप्रैल। राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नगर परिषद झज्जर के वार्ड नंबर 13 के लिए उप चुनाव आगामी 10 मई को होगा। उपचुनाव के दृष्टिगत नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो चुकी है जोकि 25 अप्रैल तक चलेगी
चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार 25 अप्रैल शनिवार तक नामांकन कर सकते हैं। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं सीटीएम रीतू बंसीवाल ने दी।
उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल 2026 को की जाएगी और उम्मीदवार 28 अप्रैल, 2026 को दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं, जिसके तुरंत बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। सीटीएम रितु बंसीवाल ने आगे बताया कि बताया कि 28 अप्रैल को ही प्रतियोगी उम्मीदवारों और पोलिंग स्टेशन की लिस्ट चस्पा कर दी जाएगी। मतदान 10 मई, 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विधालय में बने मतदान केंद्र पर होगा।
उन्होंने बताया कि चुनाव लडऩे के इच्छुक उम्मीदवार 25 अप्रैल 2026 तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक झज्जर लघु सचिवालय स्थित नगराधीश कार्यालय में अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।









