नगर परिषद झज्जर वार्ड 13 उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

By Sahab Ram
On: April 22, 2026 5:14 PM
Follow Us:


झज्जर, 21 अप्रैल। राज्य निर्वाचन आयोग हरियाणा द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार नगर परिषद झज्जर के वार्ड नंबर 13 के लिए उप चुनाव आगामी 10 मई को होगा। उपचुनाव के दृष्टिगत नामांकन प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो चुकी है जोकि 25 अप्रैल तक चलेगी


 चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार 25 अप्रैल शनिवार तक नामांकन कर सकते हैं। यह जानकारी सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं सीटीएम रीतू बंसीवाल ने दी।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान


उन्होंने बताया कि  नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल 2026 को की जाएगी और उम्मीदवार 28 अप्रैल, 2026 को दोपहर 3 बजे तक अपना नाम वापस ले सकते हैं, जिसके तुरंत बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे। सीटीएम  रितु बंसीवाल ने आगे बताया कि बताया कि  28 अप्रैल को ही प्रतियोगी उम्मीदवारों और पोलिंग स्टेशन की लिस्ट चस्पा कर दी जाएगी।  मतदान 10 मई, 2026 को सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक शहीद रमेश कुमार राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विधालय में बने मतदान केंद्र पर होगा।  


उन्होंने बताया कि चुनाव लडऩे के इच्छुक उम्मीदवार 25 अप्रैल 2026 तक सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक झज्जर लघु सचिवालय स्थित नगराधीश कार्यालय में अपने नामांकन पत्र दाखिल कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक

Leave a Comment