Haryana: हरियाणा के 111 गांवों में बनेंगी स्मार्ट गलियां, इतनी राशि होगी खर्च

By Sahab Ram
On: February 27, 2026 12:23 PM
Follow Us:

Haryana News: हरियाणा सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों के विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के 111 गांवों में स्मार्ट गलियों के निर्माण की घोषणा की है। इस परियोजना पर करीब 1 करोड़ 19 लाख 39 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। यह जानकारी विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पँवार ने कांग्रेस विधायक कुलदीप वत्स द्वारा उठाए गए प्रश्न के जवाब में दी।

मंत्री ने बताया कि जिन गांवों में मतदाताओं की संख्या 10 हजार है, वहां एक गली को स्मार्ट गली के रूप में विकसित किया जाएगा। बादली गांव को भी इस योजना में शामिल किया गया है, जो बादली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

Haryana Roadways to Launch Mobile App for Passenger Convenience Within One Month: Transport Minister Anil Vij
Haryana Roadways to Launch Mobile App for Passenger Convenience Within One Month: Transport Minister Anil Vij

शहरों की तर्ज पर गांवों में विकास

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी का विजन है कि जैसे शहरों में साफ-सुथरी और सुव्यवस्थित गलियां होती हैं, उसी तरह गांवों में भी आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्मार्ट गलियां विकसित की जाएं।

’विश्व पर्यावरण दिवस’ पर किया राज्यव्यापी  वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

इन स्मार्ट गलियों में बेहतर सड़क निर्माण, जल निकासी व्यवस्था और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि ग्रामीणों को शहरी सुविधाओं जैसा अनुभव मिल सके।

मिट्टी उठाने पर क्या कहा मंत्री ने

आमजन की समस्याओं के त्वरित निवारण का सशक्त माध्यम है समाधान शिविर : अतिरिक्त उपायुक्त शालिनी चेतल

शून्यकाल के दौरान विधायक कपूर वाल्मीकि द्वारा मिट्टी उठाने के मुद्दे पर सवाल उठाया गया। इस पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि ग्राम पंचायत प्रस्ताव भेजती है, तो खनन विभाग के अधिकारियों को परमिट जारी करने के निर्देश दिए जाएंगे।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment