Gold Silver Price: सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट, देखें ताजा भाव

By Sahab Ram
On: February 1, 2026 10:35 AM
Follow Us:

Gold Silver Price: बीते सप्ताह आई भारी गिरावट के बाद रविवार को एक बार फिर सोना और चांदी की कीमतों में जोरदार क्रैश देखने को मिला। बजट के दिन शेयर बाजार के साथ-साथ कमोडिटी बाजार (MCX) में भी ट्रेडिंग जारी रही, जहां ओपनिंग के साथ ही दोनों कीमती धातुएं धड़ाम हो गईं।

बाजार खुलते ही चांदी की कीमतों में सबसे बड़ा झटका देखने को मिला। एक किलो चांदी का भाव करीब 27 हजार रुपये तक टूट गया, जिससे निवेशकों में हड़कंप मच गया। वहीं सोना भी दबाव से नहीं बच सका और इसके दामों में 13 हजार रुपये से ज्यादा की तेज गिरावट दर्ज की गई।

पिछले हफ्ते भी बुरी तरह टूटा था बाजार

इससे पहले बीते सप्ताह भी सोना-चांदी की कीमतों में ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिली थी। एक ही कारोबारी दिन में चांदी करीब 30 फीसदी तक सस्ती हो गई थी, जबकि सोना लगभग 17 फीसदी फिसल गया था। जानकारों का कहना है कि बजट को लेकर अनिश्चितता, वैश्विक बाजारों से मिले कमजोर संकेत और मुनाफावसूली के दबाव के कारण कीमती धातुओं पर लगातार दबाव बना हुआ है।

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

चांदी की गिरावट ने चौंकाया

पिछले सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन से पहले गुरुवार को चांदी ने नया इतिहास रचा था। 5 मार्च एक्सपायरी वाली चांदी पहली बार 4 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंची थी और इसका लाइफटाइम हाई 4,20,048 रुपये रहा।

हालांकि अगले ही दिन बाजार का रुख पलट गया और चांदी 1.28 लाख रुपये टूटकर 2,91,922 रुपये प्रति किलो पर आ गई। बजट वाले दिन रविवार को गिरावट और गहरी हो गई। चांदी करीब 9 फीसदी यानी 27,500 रुपये से ज्यादा टूटकर 2,65,652 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई।

सोने की चमक भी फीकी पड़ी

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

सोने की हालत भी कुछ अलग नहीं रही। एमसीएक्स पर 2 अप्रैल एक्सपायरी वाला 24 कैरेट सोना गुरुवार को 1,93,096 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। इसके बाद इसमें तेज बिकवाली आई और भाव 42,247 रुपये टूटकर 1,50,849 रुपये पर आ गया।

रविवार को कारोबार शुरू होते ही सोने में फिर बिकवाली देखने को मिली। सोना 8.80 फीसदी से ज्यादा फिसल गया और 10 ग्राम का भाव करीब 13,500 रुपये गिरकर 1,38,634 रुपये पर आ गया।

पहले से जताई जा रही थी गिरावट की आशंका

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, इस बार बजट रविवार को पेश होने के कारण कमोडिटी बाजार खुला रहा, जिससे बिकवाली का दबाव और बढ़ गया। जानकारों ने पहले ही संकेत दिए थे कि बीते सप्ताह की तेज गिरावट से निवेशकों का भरोसा कमजोर हुआ है और बजट डे पर इसका असर दिख सकता है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर 3500 रूपए के काटे पांच चालान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंत्योदय से संतृप्ति मॉडल हर पात्र को लाभार्थी बनाएगा :- सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

Leave a Comment