महिला सरपंच ने की खुदकुशी, पति के लव अफेयर से थी परेशान, आरोपी पति गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: December 25, 2025 8:22 AM
Follow Us:
महिला सरपंच ने की खुदकुशी, पति के लव अफेयर से थी परेशान, आरोपी पति गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर की एक दर्दनाक खबर सामने आई है. आरोप है कि यहां राहिल परवीन नाम की एक महिला सरपंच अपने पति इशरत अली के अफेयर से इस कदर परेशान हो गई कि उसने अपनी जान दे दी. मृतिका राहिल परवीन के परिजनों का कहना है कि वह लंबे समय से अपने पति से मिन्नतें कर रही थी कि अफेयर को खत्म कर शादीशुदा जिंदगी पर ध्यान दे. लेकिन जब उसके लाख समझाने पर भी पति ने उसकी नहीं सुनी हो तो उसने अपनी जान दे दी. फिलहाल मृतिका के परिजनों के तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पति इशरत को गिरफ्तार कर लिया है.

गांव की सरपंच थी राहिल परवीन

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

राहिल परवीन का निकाह इशरत अली के साथ बिजनौर के मेवानावादा गांव में हुआ था. राहिल परवीन इस गांव की सरपंच थी. बताया जा रहा है कि शादी के कुछ समय बाद मृतिका को उसके पति इशरत अली के अफेयर की जानकारी मिली. इसे लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा. इस बीच रहिल परवीन ने पति से गुजारिश की वह अपनी प्रेमिका को छोड़ दे और शादीशुदा जिंदगी पर ध्यान दे. लेकिन इसके बावजूद भी वह नहीं माना. रोज रोज के विवाद और पति की बेवफाई से राहिल मानसिक तनाव में रहने लगी. आरोप है कि इन सबसे से परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली.

पति की बेवफाई से टूट गई थी राहिल परवीन?

मृतका के परिजनों ने इस मामले को हत्या की साजिश बताते हुए न्याय की गुहार लगाई थी. माननीय न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद 27 नवंबर को थाना स्योहारा में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया. परिजनों का आरोप था कि पति इशरत अली और कुछ अन्य लोगों ने मिलकर महिला को प्रताड़ित किया और उसकी मौत को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया. पुलिस ने मामले की गहराई से जांच की. पोस्टमार्टम रिपोर्ट, घटनास्थल के साक्ष्य और गवाहों के बयानों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि पति की भूमिका बेहद संदिग्ध और गंभीर थी. हालांकि अन्य नामजद व्यक्तियों की संलिप्तता के सबूत नहीं मिले.

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

जांच के बाद पुलिस ने मुकदमे में धारा 108 (BNS) को जोड़ते हुए इसे आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला माना है.इस मामले में थाना स्योहारा पुलिस ने 21 दिसंबर को वांछित अभियुक्त इशरत अली को गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर 3500 रूपए के काटे पांच चालान

Leave a Comment