Kal Ka Mousam: हरियाणा समेत देश के इन राज्यों में IMD का अलर्ट, देखें कल कहां-कहां होगी बरसात ?

By Sahab Ram
On: December 22, 2025 5:52 PM
Follow Us:
Kal Ka Mousam: हरियाणा समेत देश के इन राज्यों में IMD का अलर्ट, देखें कल कहां-कहां होगी बरसात ?

Kal Ka Mousam: हरियाणा समेत देश के सभी राज्यों में कल का मौसम कैसा रहने वाला है इसको लेकर मौसम विभाग ने ताजा रिपोर्ट जारी कर दी है आइए जानते है कल कहां-कहां बरसात होने का अलर्ट जारी किया गया है और किन जगहों पर मौसम साफ रहने वाला है, आइए देखें पूरी रिपोर्ट…

कश्मीर और हिमाचल में बारिश के बाद अब घने कोहरे से लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। खासकर के उत्तर भारत के अधिकांश शहरों में घने कोहरे अपना रौद्र रूप दिखाएगा। वहीं, दिल्ली, बिहार और झारखंड में भी लोगों की मुसीबत बढ़ने वाली है। Kal Ka Mousam

वहीं, जम्मू-कश्मीर के पुंछ में भारी बर्फबारी से कई गाड़ियां रास्ते में फंस गई है। इधर श्री नगर हवाई अड्डे पर 11 उड़ाने रद्द कर दी गई हैं। उत्तराखंड में भी लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं कल कैसा रहेगा मौसम…

इन 15 शहरों में घने कोहरे की चेतावनी

मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 23 दिसंबर को उत्तर भारत में लोगों की परेशानी बढ़ने वाली है। यहां के 15 प्रमुख शहरों में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर,प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, आगरा, टुंडला, बाराबंकी, मुजफ्फरनगर और गौतमबुद्ध नगर में सुबह 4 बजे से लेकर दोपहर 10 बजे तक घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। Kal Ka Mousam

वहीं, हरियाणा के गुरुग्राम, सोनीपत और पानीपत में घने कोहरे से सुबह के समय अंधेरा छाया रहेगा। पंजाब के अमृतसर, पटियाला और फरीदकोट में सुबह के समय घने कोहरे के दौरान सतर्क रहने की जरूरत है।हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में सुबह के समय धूंध लोगों को परेशान करेगा।

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

दिल्ली में कल कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली में कल यानी 23 दिसंबर को शीतलहर के साथ-साथ सुबह के समय घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। सुबह के समय यात्रा करने के दौरान लोगों को सतर्क रहना चाहिए। वहीं, दिल्ली में 16 स्थानों पर एक्यूआई गंभीर श्रेणी में दर्ज किया जाएगा। Kal Ka Mousam

यूपी में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 23 दिसंबर को उत्तर प्रदेश के अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, कनौर, बहराईच, प्रयागराज, फतेहगढ़, लखनऊ, फुरसतगंज , बांदा, एएमएस कुशीनगर,आजमगढ़,अयोध्या, चुर्क, वाराणसी में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इन शहरों में सुबह के समय सोच समझकर यात्रा करें क्योंकि दृश्यता यहां 50 मीटर से भी कम रहेगी।

बिहार में कल कैसा रहेगा मौसम Kal Ka Mousam

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार की राजधानी पटना सहित अधिकतर जिलों में तेज पछुआ हवा चलने से शीत लहर का रौद्र रूप जारी रहेगा। न्यूनतम तापमान और अधिकतम तापमान में अंतर काफी कम होता जा रहा है। कल यानी 23 दिसंबर को गयाजी, अरवल, नालंदा और जहानाबाद जिलों के कुछ स्थानों पर खतरनाक शीत लहर एवं राज्य के उत्तर-पश्चिम भाग के जिलों, सीतामढ़ी और शिवहर में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

झारखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 23 दिसंबर को झारखंड के गुमला, लोहरदगा, रांची, खूंटी, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, रामगढ़, बोकारो, धनबाद और जामताड़ा में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। यहां सुबह के समय अधिकतम तापमान 8 से 9 डिग्री तक गिरकर जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान 3 °C तक रहेगा। Kal Ka Mousam

उत्तराखंड में कल कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड में 23 दिसंबर को मौसम में बदलाव की संभावना है। चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की वर्षा अथवा बर्फबारी के आसार हैं। देहरादून में कल अधिकतम तापमान 23 °C और न्यूनतम तापमान 7 °C रहेगा।

हिमाचल में कल कैसा रहेगा मौसम Kal Ka Mousam

हिमाचल प्रदेश में कल यानी मंगलवार को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। मनाली, चंबा और बिलासपुर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। वहीं, कुल्लू और ऊना में हल्की बर्फबारी हो सकती है। शिमला में अधिकतम तापमान 18 °C और न्यूनतम तापमान 3 °C रहेगा। मनाली में अधिकतम तापमान 3 °C दर्ज किया जाएगा और न्यूनतम तापमान -9 °C दर्ज किया जाएगा।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

राजस्थान में कल कैसा रहेगा मौसम

पश्चिमी राजस्थान में गंगानगर, जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर और बीकानेर में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वी राजस्थान के जयपुर, भरतपुर, अलवर, दौसा, टोंक और भीलवाड़ा में घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। Kal Ka Mousam

मध्य प्रदेश में कल कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक कल यानी 23 दिसंबर को पूर्वी मध्य प्रदेश के चंबल संभाग, ग्वालियर, भोपाल, उज्जैन और इंदौर में घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। लोगों को सुबह के समय सतर्क होकर गाड़ी चलाने की जरूरत है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर 3500 रूपए के काटे पांच चालान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अंत्योदय से संतृप्ति मॉडल हर पात्र को लाभार्थी बनाएगा :- सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा

Leave a Comment