आधार कार्ड से जुड़ी बड़ी खबर! केंद्र सरकार लागू करने जा रही ये नए नियम

By Sahab Ram
On: December 22, 2025 3:15 PM
Follow Us:
आधार कार्ड से जुड़ी बड़ी खबर! केंद्र सरकार लागू करने जा रही ये नए नियम

Aadhaar New Rules: आधार कार्ड से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। केंद्र सरकार ने नए आधार कार्ड नियमों को मंजूरी दे दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, सरकार ने डिजिटल पर्सनल डाटा प्रोटेक्शन (DPDP) के तहत Face Authentication और पर्पस लिमिटेशन रिक्वायरमेंट्स को भी मंजूरी दी है।

Aadhaar कार्ड के लिए इन नए नियमों के लागू होने से बड़ा बदलाव आएगा। इससे आधार कार्ड का इस्तेमाल सरकारी काम-काज के अलावा बाकी कामों में भी किया जा सकेगा। नए नियमों के तहत निजी कंपनियां भी सिस्टम का लीगल तरीके से इस्तेमाल कर सकेंगी। Aadhaar New Rules

मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, UIDAI इन सभी बदलावों को रीडिजाइन किए गए Aadhaar App में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ये नए नियम प्राइवेसी प्रोटेक्शन के साथ Aadhaar का दैनिक जीवन में इस्तेमाल बढ़ाने के लिए लाए जा रहे हैं।

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.
एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

रिपोर्ट के मुताबिक, नए नियमों के लागू होने से Face Authentication का इस्तेमाल Aadhaar Verification के लिए किया जाएगा। पहले Face Verification कई सरकारी संस्थानों में प्रतिबंधित था। Aadhaar New Rules

Face Authentication?

Aadhaar Face Authentication उस समय एक महत्वपूर्ण रोल निभा सकता है, जब आंख और उंगलियों से Aadhaar Verification करना संभव न हो। फेशियल Verification से Aadhaar होल्डर की भौतिक रूप से उपस्थिति दर्ज की जा सकती है।

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन नए नियमों की मदद से किसी भी इवेंट में, जिसकी टिकट पहले से बुक की गई हो, वहां लोगों की मौजूदगी पहले से भी ज्यादा सिक्योर हो जाएगी। Aadhaar New Rules

भारत सरकार द्वारा इन नियमों को जल्दी ही लागू किया जा सकता है। नए नियमों के तहत Aadhaar होल्डर के पास अधिकार होगा कि वो Aadhaar कार्ड में दी गई कौन सी जानकारी साझा करना चाहता है।

ये नए नियम Aadhaar कार्ड होल्डर को अपने फोटो और उम्र से जुड़ी जानकारी भी अपनी मर्जी से शेयर करने का अधिकार देंगे। सरकार ये नए नियम डाटा प्राइवेसी की वजह से लागू करने जा रही है।

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The ADC imposed a fine of ₹44,998 in two cases of food adulteration.

एडीसी ने खाद्य पदार्थों में मिलावट के दो मामलों में लगाया 44 हजार 998 रुपये जुर्माना

सफाई कर्मचारियों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है आयोग: चेयरमैन ईश्वर सिंह

जिले में उर्वरकों की सुचारु उपलब्धता, पारदर्शी वितरण व्यवस्था, मांग संकलन एवं कालाबाजारी रोकने हेतु विशेष निगरानी अभियान

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आईटीआई में दो दिवसीय योग कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बहादुरगढ़ में सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री एवं पॉलीथिन का उपयोग पर 3500 रूपए के काटे पांच चालान

Leave a Comment