रेवाड़ी विधायक और पार्षदों का नगर परिषद चेयरपर्सन खिलाफ विरोध प्रदर्शन

By Sahab Ram
On: January 2, 2024 12:00 AM
Follow Us:

रेवाड़ी शहर की बदहाली और विभिन्न कार्यो में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुये आज रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव ने नगर पार्षदों को साथ लेकर शहर में विरोध प्रदर्शन किया और ( Rewari Municipal Council ) चेयरपर्सन पूनम यादव सहित भाजपा नेताओं पर जुबानी हमला बोला। विधायक के बयान और विरोध प्रदर्शन के बाद चेयरपर्सन पूनम यादव ने भी पलटवार करते हुये कहा कि रेवाड़ी विधायक केवल राजनीति चमका रहे है। रेवाड़ी को बदहाल करने में सबसे बड़ा हाथ कॉंग्रेस का रहा है।

 

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा — मुख्यमंत्री

बता दें कि आज रेवाड़ी विधायक चिरंजीव राव नगर पार्षदों और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर शहर के झज्जर चौक पर एकत्रित हुये। जिसके बाद मुख्य बाजार में पैदल मार्च निकालते हुये विरोध प्रदर्शन किया। विधायक ने कहा कि शहर कि इतनी बदहाली उन्होने आजतक नहीं देखी। नगर परिषद में दबा के भ्रष्टाचार हो रहा है। भाजपा नेता इसलिए नहीं बोल रहे है। शायद उनके पास भी हिस्सा जा रहा है।

 

*वंदे मातरम 150 साल की देशभक्ति और बलिदान की विरासत है- मुख्यमंत्री*

वहीं नगर पार्षद ने कहा कि नगर परिषद ( Rewari Municipal Council )की जमीन पर जगह-जगह अवैध कब्जे हो रहे है। उनकी नजर में जहां आया वहाँ जाकर उन्होने अवैध कब्जा होने से रुकवाया। लेकिन हर जगह का उन्हे भी नहीं पता लगता है। उन्होने कहा कि सरकारी जमीन पर निशानदेही कराने की वो कई बार मांग कट चुके है लेकिन नहीं कराई जा रही है ।

हरियाणा विधानसभा में पेश हरियाणा नगर निकाय विधेयक, 2025 में नगर निगम  मेयर पद के उपचुनाव हेतु किया गया प्रावधान

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now