शहीद की अंतिम विदाई में उमड़ा जन सैलाब, शहीद विजय सिंह अमर रहे के लगाये नारे

By Sahab Ram
On: January 30, 2024 8:35 PM
Follow Us:

सीमा सड़क संगठन के जवान हवलदार विजय सिंह का पार्थिव शरीर (soldier martyr ) आज रेवाड़ी के प्राणपुरा गाँव पहुँचा, बड़ी संख्या में गाँव में पहुँचे लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की।  शहीद का पार्थिव शरीर जैसे ही बावल इलाके में पहुँचा तो शहीद के अंतिम दर्शन करने के लिए पहुँचे लोगों के हुजूम ने भारत माता की जय और विजय सिंह अमर रहे के नारे लगाये।

इलाज के दौरान हुई मौत

जानकारी के मुताबिक हवलदार विजय सिंह सीमा सड़क संगठन के जवान थे। जिनकी ड्यूटी अरुणाचल प्रदेश में थी। 25 जनवरी को वे ड्यूटी पर थे और पहाड़ी इलाके में ट्रक को लेकर जा रहे थे। तभी हादसा हो गया और ट्रक खाई में जा गिरा। इस हादसे में हवलदार विजय सिंह को गंभीर चोट आई थी। जिनका ईलाज असम के डिबरूगढ़ मेडिकल कॉलेज में चल रहा था।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

तीन डीजी आवर्ड का मिला चुका था सम्मान

ईलाज के दौरान 28 जनवरी की रात हवलदार विजय सिंह ने अंतिम सांस ली। जिसके बाद आज उनका पार्थिव शरीर बावल के प्राणपुरा गाँव पहुँचा और शहीद को अंतिम विदाई दी गई। रेवाड़ी जिले के बावल कस्बे के गाँव प्राणपुरा के रहने वाले हवलदार विजय सिंह की 36 वर्ष की सर्विस हो चुकी थी। तीन साल बाद वे रिटायर्ड होने वाले थे। जिन्हे तीन डीजी आवर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका था।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now