Rewari: चाबी बनवाने का झांसा देकर युवक की हत्या करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: September 27, 2023 6:54 PM
Follow Us:

Rewari: जांचकर्ता ने बताया कि जिला पलवल के सिकलीगर मोहल्ला निवासी सुभाष धारूहेड़ा के सरकुलर रोड पर रह रहा था। वह भगतसिंह चौक पर चाबी बनाने का कार्य करता था। 20 सितंबर को वैगन-आर कार में सवार कुछ लोग उसे अपने साथ ताले की चाबी बनवाने के लिए ले गए थे। जब देर शाम तक सुभाष घर नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

जिस पर पुलिस ने उसके भाई संजय की शिकायत पर थाना धारूहेड़ा थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया था। जो दिनांक 21.09.23 सुभाष का शव गुरूग्राम के सहरावन गांव के निकट खेतों में झाड़ियों में पड़ा मिला था। कार सवार सुभाष को मानेसर की तरफ ले गए और रास्ते में आरोपियों के अन्य साथी भी मिल गए। आरोपियों ने सुभाष की लाठी-डंडों से पीट पीट कर हत्या कर दी और गांव सहरावन के पास फेंक दिया।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

जो पुलिस द्वारा मामले में हत्या की धारा ईजाद कर मामले चार आरोपी रवि सिंह, यशपाल, मौ.शाहिद राजा उर्फ मौ. आशिफ राजा उर्फ मौ.असफाक राजा उर्फ दुलारे व मोहित सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में पुलिस ने मंगलवार को एक और आरोपी कर्ण सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा आरोपी को पेश अदालत कर पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

 

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now