Parbhat Sweets of Rewari: रेवाड़ी के प्रभात स्वीट्स की बर्फी दूर-दूर तक है प्रसिद्ध, लोगों की बनी हुई है पहली पसंद

By Sahab Ram
On: July 31, 2023 5:35 PM
Follow Us:

Parbhat Sweets of Rewari: रेवाड़ी शहर की प्रसिद्ध प्रभात स्वीट्स (Parbhat Sweets of Rewari) की शुरुआत 1984 मे हुई थी। जिसकी शुरुआत स्वर्गीय लालाराम ने अपने भाई प्रभाती लाल सैनी के नाम से की थी। बता दे कि धारुहेड़ा चुंगी पर स्थित प्रभात स्वीट्स शहर के सर्राफा बाजार में रेहड़ी लगाकर बर्फी और रबड़ी-बूंदी बेचने से शुरू हुई थी। जिसके बाद उनके बेटे उमराव सिंह, सैनी और फतेहचंद सैनी ने धारुहेड़ा चुंगी पर प्रभात स्वीट्स की शुरुआत की।

यहाँ पर आज 50 से ज्यादा अलग –अलग तरह की स्वीट्स बनाई जा रही है। कुछ समय पहले इस परिवार ने अलग – अलग दुकाने करने का निर्णय लिया। अभी धारुहेड़ा चुंगी पर ही एक दुकान प्रभात स्वीट्स और एक प्रभात स्वीट्स एंस सन (Parbhat Sweets of Rewari) के नाम से संचलित की जा रही है।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

दिनेश सैनी ने बताया कि उनकी तीसरी पीढ़ी ये कार्य कर रही है। वैसे तो वो कई स्वीट्स बना रहे है। लेकिन सबसे ज्यादा लोगो को बर्फी पसंद आती है। बर्फी के फेमस और स्वाद होने के पीछे की सबसे बड़ी वजह ये है कि वो शुद्धता पर पूरा ध्यान देते है। खोया बर्फी, काजू बर्फी और नारियल बर्फी के अलावा अलग-अलग तरीके की बर्फी बनाई जाती है। खोया बर्फी 460 प्रति किलोग्राम, काजू बर्फी 700 प्रति किलोग्राम बेची जा रही है।

दिनेश ने बताया कि दूध की गुणवत्ता और बर्फी बनाने के लिए इस्तेमाल करने वाले सभी प्रोडेक्ट्स अच्छी गुणवत्ता वाले होते है। इनमे किसी भी तरफ के केमिकल का स्वीट्स बनाने के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता है। वो प्यार से बर्फी बनाते है इसलिए लोगों को उनकी बर्फी अच्छी लगती है।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

 

हैरान करने वाली ठगी की वारदात, महिला ने खुद ही उतारकर दिये गहने

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now