Kidnapping a businessman: जांचकर्ता ने बताया कि बताया कि नई बस्ती (रेवाड़ी) निवासी बृजेश का पतंजलि उत्पाद की सप्लाई का काम है। बृजेश के अनुसार पूजा सिंह नाम की लड़की का उनके पास वाट्सएप मैसेज आया था। लड़की ने बताया था कि वह आगरा में पिछले तीन साल से बेकरी चलाती है और बिस्किट बनाती है। अब वह अपने व्यापार को बढ़ाते हुए गुरुग्राम में काम शुरु करना चाहती है।
युवती ने पतंजलि के बिस्किट की सप्लाई करने के बारे में पूछा और सैंपल दिखाने के लिए रोहतक बुलाया। बुधवार को बृजेश सैंपल दिखाने के लिए युवती के पास रोहतक गए थे। रोहतक पहुंचने पर पूजा नाम की लड़की मिली और उसने बताया कि उसके दो और पार्टनर भी है, उनसे साथ मीटिंग करनी पडेगी। इसके बाद युवती बृजेश का अपने साथ एक बिल्डिंग के कमरे में ले गई। अंदर जाते ही कमरा बंद कर दिया गया और दो नाकाबपोश युवक कमरे में पहुंचे।
युवकों ने कमरे में आती ही मारपीट शुरू कर दी और गर्दन पर चाकू लगा (kidnapping a businessman) कर तीस लाख रुपये मंगाने की धमकी दी। आरोपितों ने उनके मोबाइल के जरिए फोन-पे एप से 13 हजार 800 रुपये व गूगल पे से 4 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर भी कर लिए। आरोपियों में एक युवक धारूहेड़ा चुंगी का रहने वाला कृष्णा शर्मा व दूसरे का नाम प्रदीप था। रुपये लेने के लिए तीनों व्यापारी को उनकी ही कार में रेवाड़ी ले आए। यहां आने के बाद बृजेश ने पुलिस को सूचना दे दी।
पुलिस ने युवती को मौके पर पकड़ लिया और उसके साथी भागने में कामयाब हो गए। जिस पर पुलिस ने थाना माडल टाऊन रेवाड़ी में मामला दर्ज मामले आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में पुलिस ने वीरवार को वारदात में संलिप्त एक और आरोपी धारूहेड़ा चुंगी निवासी कृष्णा शर्मा को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत मे पेशकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।




