Haryana: धान के अलावा कोई फसल लगाने पर सरकार द्वारा दिए जाएंगे 7,000 रुपए, 31 तक करें ऑनलाइन आवेदन

By Sahab Ram
On: July 21, 2023 5:02 PM
Follow Us:

Haryana: केंद्र और राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए प्रयासरत है, जिसके लिए सरकार की ओर से अनेक योजनाएं क्रियान्वित की जा रही हैं। सरकार की ओर से मेरा पानी-मेरी विरासत के मूल मंत्र के साथ चलाई जा रही फसल विविधीकरण एवं जल संरक्षण योजना किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस योजना को अपनाकर किसान अपनी आय बढ़ा सकते हैं। योजना का लाभ लेने के लिए किसान 31 जुलाई तक fasal.haryana.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

डीसी मो. इमरान रजा ने जानकारी देते हुए बताया कि फसल विविधीकरण एवं जल संरक्षण योजना किसानों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है। उन्होंने बताया कि धान की खेती में पानी की ज्यादा खपत से भूजल स्तर गिरता जा रहा है। इसे देखते हुए हरियाणा सरकार धान के अलावा कोई फसल लगाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित कर रही है।

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना: युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर, 8 मई तक करें आवेदन

इसके लिए राज्य सरकार की ओर से धान के अलावा अन्य फसलों की खेती पर किसानों को सहायता राशि दी जा रही है। सरकार की ओर से फसल विविधीकरण एवं जल संरक्षण योजना-2023 के तहत किसानों को धान के अलावा किसी और फसल की खेती करने या पोपलर व सफेदा लगाने खेती करने पर 7,000 रुपए दिए जाएंगे। किसान अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 पर कॉल कर सकते हैं या

www.agriharyana.gov.in पर विजिट कर सकते हैं।

नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान: किसानों को अब व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड आधारित जे—फॉर्म

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना: युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर, 8 मई तक करें आवेदन

नायब सिंह सैनी का बड़ा ऐलान: किसानों को अब व्हाट्सएप पर मिलेगा क्यूआर कोड आधारित जे—फॉर्म

यमुना को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हरियाणा में 91 एसटीपी कार्यरत: मुख्यमंत्री

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा