Stealing temple: मंदिर में चोरी से पहले चोर ने पढ़ी हनुमान चालीसा, सीसीटीवी आया सामने

By Sahab Ram
On: July 10, 2023 5:39 PM
Follow Us:

Stealing temple: धारुहेड़ा कस्बे के विकास नगर स्थित पंचमुखी हनुमानजी के मंदिर मे रात के समय में एक चोर मंदिर में दाखिल हुआ। उस वक्त मंदिर खुला हुआ था और श्रद्धालुओं का मंदिर में आना –जाना था। तभी शातिर चोर मंदिर में आकार बैठ गया। चोर पहले मंदिर में रखे दानपात्र के पास हनुमान चालीसा का पाठ करता है। जिसके बाद चोर ने हाथ जोड़कर दीया भी जलाया और फिर दस रूपए मंदिर में चढ़ाये।

हनुमान चालीसा का पाठ करते हुए तोड़ा दानपात्र का ताला

इस दौरान चोर ने हनुमान चालीसा का पाठ करते-करते मौका पाकर पहले दानपात्र का ताला तोड़ा, फिर जैसे ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आना –जाना बंद हुआ। तो मौका पाकर चोर दानपात्र में रखे पैसे चोरी करके मंदिर (Stealing temple) से फरार हो गया। इस घटना से अंजान पुजारी मंदिर के कपाट बंद करके चला गया।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

घटना सीसीटीवी मे कैद

दुसरे दिन सुबह जब पुजारी वापिस लौटा तो दानपात्र का ताला टूटा मिला। जिसके बाद सीसीटीवी चेक किया गया तो चोरी की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसके बाद तुरंत सेक्टर छह थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और चोर की तलाश की जा रही है।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now