Rewari: झूठा निकला युवती से हथियार के बल पर लूट का मामला, पुलिस ने युवती के दोस्त को किया काबू

By Sahab Ram
On: July 9, 2023 6:00 PM
Follow Us:

Rewari: बता दें कि सेक्टर 4 (Rewari) निवासी युवती की मयूर विहार निवासी संस्कार नाम के युवक से करीबन एक साल से दोस्ती थी। इस दौरान दोनों कई बार एक दूसरे से मिले भी थी। पुलिस के मुताबिक संस्कार नाम का युवक नशे का आदी है और वो युवती को ये कहकर ब्लैकमेल कर रहा था कि अपनी दोस्ती के बारे में घरवालों को बता देगा। जिसके बाद युवती ने डरकर घर में रखे 5 लाख रूपए संस्कार नाम के आरोपी दोस्त को दे दिए।

जिसके बाद युवती ने खुद अपने हाथ पर चोट मारी और लूट की झूठी कहानी बनाई। युवती ने दो दिन पहले पुलिस को बताया था कि दो युवक हथियार के बल पर घर में घुस आए। जिसके बाद उसके साथ मारपीट करते हुए साढ़े छह लाख रूपए लूटकर ले गए। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

https://youtu.be/VCbmTHHJhJg

रेवाड़ी (Rewari) एसपी की तरफ से तीन पुलिस टीम जांच के लिए बनाई गई। जिसके बाद जांच में पूरी झूठी कहानी का पर्दापाश हो गया। फिलहाल इस मामले में (Rewari) पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एफआईआर में दर्ज की गई धाराओं में भी बदलाव किया है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now