Rewari police: जुआ खेलने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: July 8, 2023 6:53 PM
Follow Us:

Rewari police: जांचकर्ता ने बताया कि थाना धारूहेड़ा पुलिस को गश्त के दौरान सूचना मिली कि तीन जवान लड़के भटसाना गांव मे फिरनी के रास्ते पर सरेआम ताशों से जुवा खेल रहे है। जिस सूचना को सच मानकर तुरन्त रैडिंग पार्टी तैयार करके बताए हुए स्थान पर पहुचा तो तीन लड़के जुवा खेल रहे थे जिनमे से एक लड़का को मौके पर काबु किया गया तथा दो लड़के भाग गए।

काबु किए गए लड़के का नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम भीम निवासी भटसाना बतलाया जिससे भागने वाले दोनो लड़को का नाम पता पुछा तो एक का नाम महेन्द्र पहलवान व दुसरे का नाम पवन उर्फ पोनी निवासी भटसाना बतलाया। पुलिस ने आरोपी भीम के कब्जे से 52 ताश के पत्ते व 2370/- रूपये बरामद किए हैं।

जिस पर पुलिस ने तीनो आरोपियों के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर मामले में एक आरोपी भटसाना निवासी भीम को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। जो इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक और आरोपी महिपाल को भी गिरफ्तार कर लिया है।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

 

 

 

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

 

 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now