Rewari: महिला को कार में लिफ्ट देकर दुष्कर्म करने का मामला, 2 आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: July 4, 2023 7:46 PM
Follow Us:

Rewari: जांचकर्ता ने बताया कि यूपी‎ निवासी एक महिला ने महिला थाना पुलिस (Rewari) को शिकायत देकर बताया था कि वह गुरुग्राम में‎ रहती है। 30 जून को वह किसी काम से रेवाड़ी‎ में आई थी। यहां से काम निपटाने के पश्चात‎ वापस गुरुग्राम जाने के लिए राजेश पायलट चौक पर‎ बस का इंतजार कर रही थी। लगभग साढ़े 7‎ बजे एक कार आकर रुकी जिस पर उसमें सवार‎ युवक ने पूछा कि कहां जाना है। उसने कहा कि गुरुग्राम जाना है।

युवक ने‎ कहा कि हम भी गुरुग्राम जा रहे है इसलिए आपको‎ छोड़ देंगे। कुछ दूर चलने के पश्चात वह व्यक्ति कार से उतर गया व कार में बठे दो युवको ने कुछ दूर जाने के बाद शराब‎ पीना शुरू कर दिया जिस पर महिला ने उन्हें उतारने को कहा। इस दौरान आरोपियों ने उनको‎ पीने के लिए पानी दिया जिसके पीने के बाद‎ उसे चक्कर आ गए।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

बाद में आरोपी कार‎ को एक खेत में ले गए जहां पर एक आरोपी ने‎ उनके साथ कार में रेप किया जबकि दूसरे ने‎ एक दुकान में ले जाकर उससे गलत काम‎ किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ महिला थाना में मामला दर्ज करके मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

 

 

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now