Restaurants: हरियाणा में अब 24 घंटे खुले रहेंगे रेस्टोरेंट, रेस्टोरेंट के मालिक यहाँ करें शिकायत दर्ज

By Sahab Ram
On: July 4, 2023 7:11 PM
Follow Us:

Restaurants : हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से हाल ही में प्रदेशभर के रेस्टोरेंटस की यूनियन के पदाधिकारी मिले थे और मांग की थी राज्य सरकार द्वारा उनको अपने रेस्टोरेंट्स 24 घंटे खुले रखने की अनुमति दी जाए ताकि लोगों को जरूरत अनुसार खाने का सामान मिल सके। उपमुख्यमंत्री ने इसी संबंध में आज विभिन्न विभागों की बैठक बुलाई और व्यापक विचार -विमर्श किया गया।

 रेस्टोरेंट्स मालिक रेस्टोरेंट्स को रख सकते है 24 घंटे

दुष्यंत चौटाला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रेस्टोरेंट्स (restaurants) एवं आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भविष्य में राज्य के जो रेस्टोरेंट्स मालिक अपने रेस्टोरेंट्स को 24 घंटे खुला रखना चाहते हैं , वे खुले रख सकते हैं। उनको बंद करने के लिए कोई दबाव नहीं दे सकता, लेकिन उनको श्रम विभाग में पंजीकरण एवं अन्य नियमों एवं शर्तों (धारा 9 और 10 पंजाब दुकान और वाणिज्यिक प्रतिष्ठान अधिनियम, 1958) की पालना करनी पड़ेगी।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

रेस्टोरेंट के मालिक यहाँ करें शिकायत

डिप्टी सीएम ने आगे कहा अगर किसी रेस्टोरेंट (restaurants) के मालिक को लगता है कि कोई उनको  बेवजह तंग कर रहा है तो वे अपनी शिकायत एमएसएमई की मेल आईडी  hepcharyana@gmail.com पर ईमेल के माध्यम से दर्ज कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट्स एमएसएमई (MSME) के अंतर्गत आते हैं।

 

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

 

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now