Multi-Modal Logistics Park: हरियाणा मे भारतमाला परियोजना के तहत बनाए जाएंगे 3 मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क

By Sahab Ram
On: June 28, 2023 7:14 PM
Follow Us:

Multi-Modal Logistics Park: हरियाणा सरकार भारतमाला परियोजना राजमार्ग परियोजना के राष्ट्रीय गलियारा दक्षता सुधार प्रोजैक्ट के तहत सार्वजनिक-निजी भागीदारी से तीन मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क स्थापित किए जाएगें। यह राज्य में लॉजिस्टिक्स बुनियादी ढांचे को विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगा।

हरियाणा मे इन जिलों मे बनेगे पार्क

हरियाणा में मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (Multi-Modal Logistics Park) विकसित करने के लिए आयोजित बैठक के दौरान, मुख्य सचिव, संजीव कौशल ने कहा कि राज्य सरकार पलवल जिले में दो और अंबाला जिले में एक उपयुक्त भूमि की पहचान कर रही है।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

Multi-Modal Logistics Park

लॉजिस्टिक्स उद्योग को बढ़ाने का प्रयास

मुख्य सचिव ने कहा कि राज्य की यह पहल आर्थिक विकास और निवेश को आकर्षित करने में महत्वपूर्ण लॉजिस्टिक्स क्षमताओं को बढ़ावा देगी। लॉजिस्टिक्स उद्योग को बढ़ाने के लिए एक मजबूत बुनियादी ढांचा नेटवर्क स्थापित करने में सरकार के प्रयासों की सराहना करते हैं। कौशल ने अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए परियोजना को अंतिम रूप देने के लिए कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को प्रक्रिया में तेजी लाने का निर्देश दिये।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

देश भर में 35 स्थानों पर बनेंगे पार्क

मुख्य सचिव ने कहा कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने भारतमाला परियोजना राजमार्ग परियोजनाओं के राष्ट्रीय गलियारा दक्षता सुधार प्रोजैक्ट के रूप में मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (Multi-Modal Logistics Park) के विकास के लिए देश भर में 35 स्थानों की पहचान की गई है। इस पहल के तहत, एनएचएआई के शत प्रतिशत स्वामित्व वाले स्पेशल पर्पज व्हीकल नेशनल हाईवे लॉजिस्टिक्स मैनेजमेंट लिमिटेड को हरियाणा में तीन स्थानों पर मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क विकसित करने का काम सौंपा गया है।

भंडारण और वेयरहाउसिंग समस्याओं का होगा समाधान

इनका प्राथमिक उद्देश्य परिवहन के विभिन्न तरीकों को एकीकृत करके निर्बाध रूप से इंटरमॉडल माल ढुलाई की सुविधा प्रदान करना है। यह सभी पार्क माल ढुलाई एकत्र और वितरण केंद्र के रूप में काम करेंगे, जिससे देश भर में माल की कुशल आवाजाही संभव हो सकेगी। मल्टी-मॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क (Multi-Modal Logistics Park) लॉजिस्टिक्स हितधारकों की कई आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए कस्टम क्लीयरेंस और आईटी जैसी मूल्यवान सेवाओं के साथ-साथ अत्याधुनिक भंडारण और वेयरहाउसिंग समस्याओं का समाधान करेगा।

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now