Aadhar Card Update: 14 जून तक करवाएँ आधार कार्ड अपडेट, नहीं लगेगा कोई शुल्क

By Sahab Ram
On: May 27, 2023 6:13 PM
Follow Us:

Aadhar Card Update: रेवाड़ी डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा कि आधार कार्ड को ऑनलाइन अपडेट कराने के लिए आधार कार्ड धारक को किसी प्रकार के शुल्क की अदायगी नहीं करनी होगी। आम नागरिक आगामी 14 जून तक अपने आधार कार्ड को निशुल्क अपडेट करा सकते हैं।

आठ या दस साल पुराने आधार कार्ड कराने होंगे अपडेट

उन्होंने बताया कि जिला में जिन व्यक्तियों ने पिछले आठ या दस सालों में आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया है, ऐसे व्यक्ति को अपना आधार कार्ड अपडेट (Aadhar Card Update) कराने के लिए रिहायशी प्रमाण पत्र और स्वयं का पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा। यूआईडीएआई (UIDAI) ने 14 जून तक ऑनलाइन आधार अपडेट कराने के लिए शुल्क माफ कर नागरिकों को राहत प्रदान की है।

Kal Ka Rashifal: कल कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

नि:शुल्क सेवा का उठाएँ लाभ

डीसी ने बताया कि माई आधार पोर्टल से आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है,वहीं माई आधार एप में जहां पहचान पत्र के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी है और पते का प्रमाण भी उपलब्ध है।

उन्होंने जिलावासियों से इस नि:शुल्क सेवा का लाभ उठाते हुए आधार कार्ड अपडेट कराने का आह्वान किया है। इसके साथ ही ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपने मोबाइल नंबर को आधार में अपडेट (Aadhar Card Update) रखने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों को आठ से दस साल पहले बने आधार अपडेट कराना जरूरी है।

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price: सातवें आसमान से गिरे सोने के भाव, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now