Road Project: अब दिल्ली से गुरूग्राम तक यात्रा होगी सुगम, नई सम्पर्क सड़क परियोजनाओं का प्रस्ताव हो रहा तैयार

By Sahab Ram
On: May 12, 2023 6:59 PM
Follow Us:

Road Project: मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सीधा लिंक करने के लिए नई सम्पर्क सड़क परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार कर उन्हें क्रियान्वित करें ताकि दिल्ली व गुरूग्राम के बीच यातायात को और अधिक सुगम बनाया जा सके।   मुख्य सचिव आज यहां गुरूग्राम मैट्रोपोलियन विकास अथोरटी की दिल्ली और हरियाणा के बीच सड़क संपर्क के मुद्दो पर विचार-विमर्श के लिए आयोजित बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

यमुना कैनाल लिंक रोड़ बनाने की तैयारी

मुख्य सचिव ने हरियाणा के अधिकांश नागरिकों का दिल्ली में बहुतायात आवागमन बढ़ रहा है। एनएच के अलावा गुरूग्राम से अन्य सम्पर्क मार्गो का होना अत्यंत आवश्यक है। इसलिए कई सम्पर्क मार्गो को लेकर अधिकारी विशेष योजनाएं तैयार करें। उन्होंने कहा कि नई दिल्ली के इन्द्रलोक मेट्रो स्टेशन से नरेला के बीच यमुना कैनाल लिंक रोड़ (Road Project) हरियाणा बार्डर तक बनाने के लिए दिल्ली सरकार से बातचीत की जाए।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

लिंक रोड़ की भी डीपीआर प्रस्ताव किया जा रहा तैयार

इसके अलावा महरोली से गुरुग्राम रोड़ को एनएच 236 के साथ जोड़ने के लिए दिल्ली रिज के माध्यम से नेल्सन मंडेला टी-प्वाइंट वसंत कुंज फ्लाईओवर के पास के साथ लिंक सड़क की भी डीपीआर प्रस्ताव तैयार किया जाए । इसके अलावा गुरुग्राम के सैक्टर 114-115 आदि से रोड़ 75 मीटर चौड़ा लिंक रोड़ गुरूग्राम व नजफगढ के साथ दिल्ली के लिए लिंक रोड़ (Road Project) पर प्रस्ताव तैयार किए जाएं ताकि इन सड़क परियोजनाओं को अमलीजामा पहनाया जा सके।

जल्द होगी NHAI के अधिकारियों के साथ बैठक

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जीएमडीए के सीईओ एनएचएआई (NHAI) के अधिकारियों साथ एक बैठक बुलाएंगे। पर्यटन विभाग और लोक निर्माण विभाग भवन एवं सड़कें (Road Project) इनका विकास परियोजनाओं का ब्योरा तैयार करेंगे। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए वित्तीय विकल्पों पर कार्य करेंगे ताकि (NHAI) एनएचएआई के साथ इसे सरकार के अनुमोदन से उठाया जा सके। एक बार आवश्यक ठोस प्रस्तावों के साथ कार्य करने के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक भी की जा सकती है।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now