Haryana: सीएम ने अपने जन्म दिन पर दिया युवाओं को तोहफा, 632 युवाओं को दिए डिपलोएमेंट लेटर

By Sahab Ram
On: May 5, 2023 4:51 PM
Follow Us:

Haryana: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के विजन के अनुरूप सरकारी विभागों, बोर्डों और निगमों में जरूरत के अनुसार तत्काल मैनपावर की आवश्यकता को पूरा करने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम (HKRNL) के माध्यम से अनुबंध आधार पर नियमित अंतराल पर नियुक्तियां दी जा रही हैं। इसी कड़ी में एक बार फिर मुख्यमंत्री ने आज अपने जन्म दिवस पर एक क्लिक के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्य पर रखने हेतू लगभग 896 व्यक्तियों को जॉब ऑफर भेजे गए हैं। इनमें से 632 युवाओं को तुरंत प्रभाव से डिपलोएमेंट लेटर जारी किए।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा पारदर्शी तरीके से सरकार भर्तियां कर रही हैं। एचकेआरएनएल (HKRNL) के माध्यम से दी जाने वाली नौकरियों में भी पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। आज भेजे गए जॉब ऑफर में 136 फायरमैन/ड्राइवर, 117 एनालिस्ट एसोसिएट, 106 आयुष योगा सहायक, 86 ईआरवी ड्राईवर, 64 लेबोरेट्री सुपरवाइजर, 41 आर्ट एजुकेशन सहायक इत्यादि शामिल हैं। अब तक एचकेआरएनएल (HKRNL) के माध्यम से लगभग 6300 से अधिक व्यक्तियों को रोजगार दिया जा चुका है।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now