ACB: रिश्वतखोरी के अलग-अलग मामलों में जज के रीडर सहित 4 गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: April 18, 2023 7:19 PM
Follow Us:

ACB: ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि आरोपियों को सोनीपत, फरीदाबाद और जींद जिलों से अरेस्ट किया गया है।haryana new

25 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार

ACB की टीम ने पहले मामले में सब डिवीजन बहालगढ़, सोनीपत में तैनात एएलएम लवकुश को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। गाँव पबसरा निवासी शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी एएलएम ने औद्योगिक क्षेत्र, झूडपुर स्थित उसके प्लॉट में अस्थायी बिजली मीटर कनेक्शन लगाने की एवज में 25,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने छापेमारी कर आरोपी को 25 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

3 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए अरेस्ट

एक अन्य मामले में ACB की टीम ने फरीदाबाद के न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (जेएमआईसी) की अदालत में अहलमद के पद पर तैनात क्लर्क सुमित को शिकायतकर्ता से 3 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए अरेस्ट किया।  आरोपित वाहन चालान का निबटारा करने के एवज में रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत के बाद एसीबी की टीम ने रेड की और तीन हजार रुपये के साथ आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

JMIC कोर्ट में रीडर के पद पर तैनात क्लर्क रिश्वत लेते काबू

प्रवक्ता ने बताया कि तीसरे मामले में ACB की टीम ने फरीदाबाद में जेएमआईसी कोर्ट में रीडर के पद पर तैनात क्लर्क हंसराज को 2 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए काबू किया। आरोपी हंसराज ने ट्रैफिक चालान के भुगतान की तारीख जल्दी देने की एवज में शिकायतकर्ता से 2000 रुपए की रिश्वत की मांग की थी ताकि जब्त वाहन को जल्द से जल्द छुड़वाया जा सके।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

 

10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
एक अन्य कार्रवाई में ACB की टीम ने रामदिया, कानूनगो (सेवानिवृत्त) को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। जींद के गांव कुचराना कलां के विक्रम ने एसीबी को दी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपी कानूनगो जमीन की खेवट अलग करने के नाम पर रिश्वत की मांग कर रहा है। तथ्यों की जांच के बाद, एक टीम का गठन कर आरोपी को तहसील कार्यालय, अलेवा, जींद से रिश्वत की राशि की साथ गिरफ्तार किया गया।

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

आरोपियों पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किये गये हैं और आगे की जांच जारी है।

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now