Rewari: अरविंद हत्याकांड में पुलिस का बड़ा खुलासा, पत्नी-बेटी, नाबालिग बेटा-बेटी के कॉलेज के दोस्त ने मिलकर की थी हत्या

By Sahab Ram
On: April 17, 2023 3:55 PM
Follow Us:

Rewari: पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि 13 -14 अप्रैल की रात को अरविंद की पत्नी राकेश और बेटी प्रिया और नाबालिग बेटे ने अरविंद को नींद की दवा खिलाई थी। जिसके बाद बेटी ने अपने कॉलेज के दो दोस्तों को घर पर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से अरविंद के गले पर वार करके हत्या की वारदात को अंजाम दिया।

वारदात के बाद शव को ठिकाने के लिए नाबालिग बेटा और बेटी के दो कॉलेज के दोस्त टेम्पो लेकर रात में घर से निकल गए। गोकलगढ़ – कालुवास रोड़ पर टेम्पो गड्डे में फंस गया। जिसके बाद आरोपी शव को वहीं गंदे पानी में फेंककर फरार हो गए थे।

NEET यूजी परीक्षा 2026 के मद्देनजर फरीदाबाद में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू : जिलाधीश आयुष सिन्हा

आपको बता दें कि चार दिन पहले गाँव गोकलगढ़- कालूवास रोड़  स्थित गंदे पानी में रामगढ़ गाँव (Rewari) के रहने वाले 45 वर्षीय अरविंद का शव मिला था। अरविंद का शव नग्न अवस्था में था। जिसे तिरपाल में लपेटकर गंदे पानी में डाला हुआ था। वहीं पास में ही अरविंद का टेम्पो भी पुलिस को मिला था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या कि धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की थी।

Flipkart Sale: फ्लिपकार्ट पर धमाकेदार सेल! 1 लाख की MacBook 35 हजार रुपये सस्ती, जानिए क्या है ऑफर

अरविंद की हत्या किसने की और इसके पीछे क्या वजह रही, इन सवालों के जवाब तलाशने के लिए पुलिस टीम लगी हुई थी कि पुलिस को अरविंद की पत्नी पर शक हुआ। जिससे पूछताछ की गई तो हत्या का वो राज खुल गया। फिलहाल इस वारदात में शामिल नाबालिग बेटे को बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पत्नी राकेश , बेटी प्रिया , और बेटी के दोस्त पारस को पुलिस ने कोर्ट में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। जबकि एक आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

Income Tax 2024: Tax taxpayers को IT विभाग ने मैसेज और ईमेल के जरिए किया अलर्ट, जानते हैं क्या है कारण

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

NEET यूजी परीक्षा 2026 के मद्देनजर फरीदाबाद में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू : जिलाधीश आयुष सिन्हा

Flipkart Sale: फ्लिपकार्ट पर धमाकेदार सेल! 1 लाख की MacBook 35 हजार रुपये सस्ती, जानिए क्या है ऑफर

Income Tax 2024: Tax taxpayers को IT विभाग ने मैसेज और ईमेल के जरिए किया अलर्ट, जानते हैं क्या है कारण

PM 16 फरवरी को Rewari AIIMS की रखेंगे आधारशिला, यह रहेगा समय, 9750 करोड़ रुपये की कई परियोजनाएं करेंगे राष्ट्र को समर्पित

रेवाड़ी-पटौदी- गुरुग्राम हाइवे का जुलाई तक होगा कार्य पूरा, राव इंद्रजीत ने NHAI से जुड़े इन मामलों पर की गडकरी के साथ बैठक

‘मुख्यमंत्री मातृत्व सहायता’ योजना के तहत दूसरा बच्चा लड़का होने पर भी मिलेगी 5 हजार की आर्थिक मदद