Rewari News: बता दें कि एक दिन पहले रामगढ़ गाँव निवासी अरविंद का शव गोकलगढ़ – कालुवास रोड़ (rewari) स्थित जोहड़ के अंदर नग्न हालत में मिला था। अरविंद लोडिंग ऑटो चलाता था। जिसका ऑटो भी वहीं खड़ा हुआ मिला था। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अरविंद के हाथ-पैर बांधकर कर हत्या की गई होगी और फिर सबूतों को मिटाने के लिए शव को तिरपाल में लपेटकर फेंक दिया गया।
इस मामले में पुलिस (rewari) ने अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू की है। पुलिस का कहना है के मृतक के मोबाइल फोन कि डिटेल्स निकलवाई जा रही है। ताकि पता लगाया जा सकें कि अरविंद की लास्ट लोकेशन क्या थी और अरविंद ने लास्ट बात किस से की थी। फिलहाल हत्या की ये गुत्थी उलझी हुई है जिसे सुलझाने के लिए पुलिस की टीम लगी हुई है।








