Dharuhera: धारुहेड़ा में दूषित पानी छोड़ने के मामले में राजस्थान के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तैयारी – केंद्रीय राज्यमंत्री

By Sahab Ram
On: April 11, 2023 3:26 PM
Follow Us:

Dharuhera: बता दें कि राजस्थान के भिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र से हरियाणा के धारुहेड़ा में बड़ी मात्रा में दूषित पानी छोड़ा जा रहा है। जिसके कारण कैमिकल युक्त पानी धारुहेड़ा के रिहायशी इलाके में भरने के साथ-साथ दिल्ली जयपुर हाइवे पर भी आकार जमा हो जाता है। जिसके कारण धारुहेड़ा में हाइवे कि सर्विस लाइन पर तो हमेशा गंदा पानी जमा रहता है। ये मामले विधानसभा से लेकर केंद्र सरकार तक गूंज चुका है।

एनजीटी लगा चुकी फटकार

एनजीटी राजस्थान और हरियाणा सरकार को फटकार लगा चुकी है। कई बार केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह दोनों प्रदेशों के उच्च अधिकारियों के साथ बैठके कर चुके है। लेकिन आश्वासन के अलावा आजतक कुछ नहीं हुआ है। राव इंद्रजीत सिंह ने कहा कि राजस्थान की तरफ से लगातार दूषित पानी छोड़ा जा रहा है। इसलिए अब इस बात पर मंथन किया जा रहा है कि क्या राजस्थान के खिलाफ दूषित पानी छोड़ने पर मुकदमा दर्ज किया जा सकता है। या दूषित पानी रोकने के लिए धारुहेड़ा (Dharuhera)  में बांध बनाया जा सकता है। इस बारे में फाइनल निर्णय लेने के लिए एक कमेटी गठित की गई है।

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

विकास कार्यों का किया उद्घाटन

हरियाणा ग्रामीण विकास योजना, जिला विकास योजना व सांसद निधि कोष के तहत जिला रेवाड़ी को 19 करोड़ 30 लाख 27 हजार रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात दी, रेवाड़ी (Rewari) जिला के विभिन्न गांवों में 679.22 लाख रुपए की लागत से निर्मित 115 विकास कार्यों, नगर परिषद रेवाड़ी व नगर पालिका धारूहेड़ा (Dharuhera) व बावल में 130.64 लाख रुपए के तथा सांसद निधि कोष के तहत 13 गांवों में 110.82 लाख रुपए के विभिन्न विकास कार्यों, हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत 8 गांवों में 50.30 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन किया।

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत 43 गांवों में 317.81 लाख रुपए तथा 96 गांवों में 641.48 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले सांस्कृतिक केंद्र, ई-लाईब्रेरी व इंडोर जिम का शिलान्यास किया। साथ ही उद्घाटन व शिलान्यास समारोह के उपरांत केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक