Rewari: अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: April 3, 2023 7:11 PM
Follow Us:

Rewari: जांचकर्ता ने बताया कि 26 मार्च को सीआइए धारूहेड़ा को आपरेशन आक्रमण के दौरान सूचना मिली थी कि गांव चौकी नंबर 2 निवासी संजीव उर्फ संजू अवैध हथियार रखता है। सूचना के आधार पर सीआइए की टीम गांव में पहुंची और युवक संजीव उर्फ संजू को काबू कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी के घर में खड़ी कार से दो देसी कट्टा व छह कारतूस बरामद कर लिए थे।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

सीआइए ने आरोपी के विरुद्ध जाटूसाना थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। पूछताछ में पुलिस को अवैध हथियार उपलब्ध करने वाले के बारे में जानकारी मिली थी जिसके बाद सीआइए धारूहेड़ा ने एक और आरोपित छिन्दर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को पूछताछ के लिए अदालत से तीन दिन के रिमांड पर लिया है।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now