Aadhaar Card:14 जून तक निशुल्क कराएं आधार कार्ड अपडेट, नही तो देना होगा सेवा शुल्क

By Sahab Ram
On: March 26, 2023 5:36 PM
Follow Us:

Aadhaar Card: डीसी अशोक कुमार गर्ग ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि यदि किसी व्यक्ति ने पिछले 8-10 साल से अपना आधार नंबर अपडेट नहीं करवाया है या आधार कार्ड में अपनी जन्म तिथि, स्थायी पता, मोबाइल नंबर और अन्य आवश्यक जानकारियों को अपडेट नहीं करवाया है तो वे इन्हें तुरंत आवश्यक दस्तावेजों सहित अपडेशन का कार्य बिना कोई सेवा शुल्क दिए स्वयं भी कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि यूआईडीएआई ने निर्णय लिया है कि आम नागरिक 14 जून तक स्वयं ऑनलाईन माध्यम से अपना आधार कार्ड अपडेट करता है तो उससे किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं वसूला जाएगा।

अन्य राज्यों की एस.सी.(S.C.) महिला को हरियाणा के नॉन-एस.सी. पुरुष से विवाह करने पर  न.नि. चुनाव  में आरक्षण का लाभ नहीं 

8-10 साल पुराने आधार कार्ड करवाएँ अपडेट

डीसी ने आमजन से आह्वान किया कि जिस भी नागरिक ने अब तक अपने 8-10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट नहीं करवाया है वे तुरंत स्वयं बिना किसी शुल्क के अपने आधार को ऑनलाईन माध्यम से अपडेट करें।

ऐप के माध्यम से करें अपडेट

इसके अलावा सभी नागरिक आधार से संबंधित ऑनलाईन सेवाओं का लाभ लेने के लिए अपने मोबाईल नंबर को aadhaar card में अपडेट रखे। आधार से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं का लाभ वेबपोर्टल

नशा मुक्त अभियान की रथ यात्रा को विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने झण्ड़ी दिखाकर किया रवाना

myaadhaar.uidai.gov.in या एमआधार ऐप के माध्यम से लिया जा सकता है, जहां पहचान से संबंधित दस्तावेजों की सूची भी उपलब्ध करवाई गई है।

अटल सेवा केन्द्र पर देना होगा शुल्क

उन्होंने स्पष्ट किया कि aadhaar card update का कार्य को कोई नागरिक अटल सेवा केन्द्र के माध्यम से करवाना चाहता है तो इसके लिए 50 रुपए सेवा शुल्क देना होगा।

मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वायु प्रदूषण रोकने के लिए उपायुक्तों के साथ की चर्चा

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now