Rewari: किन्नर से रंगदारी (Extortion) मांगने व धमकी देने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: March 24, 2023 12:24 PM
Follow Us:

Rewari: जांचकर्ता ने बताया कि गांव लाखनोर निवासी सतीश कुमार ने शिकायत में बताया था मैं रुकसार महंत गुरु रजनी महंत निवासी दुर्गा कॉलोनी गली नंबर 4 रेवाड़ी से करीब 3 वर्ष से इनके संपर्क में हूं और इसके कार्य वगैरह में मदद करता हूं जो दिनांक 21.03.23 करीब समय 7:00PM पर रुकसार के मकान पर बैठा हुआ था।

तभी एक UNKNOWN NUMBER से मेरे फोन नंबर पर फोन आया जिसने अपना नाम सोनू चौहान निवासी नंगली बलिहार बतलाया और उसने फोन पर कहा कि रुकसार से बात कराओ मैंने कहा कि ये अपने काम में BUSY है ये बात नहीं करेगी सुबह बात कर लेना।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

फिर 1 घंटे बाद उसी नंबर से फिर फोन आया, जिसमें एक लड़के ने कहा कि ले सोनू चौहान से बात करो मैं दया बोल रहा हूं। फिर सोनू ने मुझसे कहा कि रुकसार से अभी बात करनी है मैंने मना करने पर कहा कि उसे मुझे हर महीने 10 लाख रुपये फिरौती (Extortion) चाहिए नहीं दी तो उसको जान से मार दूंगा वह अभद्र भाषा का प्रयोग किया व गंदी-गंदी गालियां दी व उसने कहा कि मुझे कोई रुकसार को मारने की सुपारी भी दे रहा है मैं उसको गोली मारुंगा।

सदर थाना Rewari पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपी राजस्थान के जिला अलवर के गांव नंगली बलिहार हाल आबाद गणेश नगर अलवर निवासी सुनील सिंह उर्फ सोनू व नंगली बलिहार निवासी दया सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से एक देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस व एक कार बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

 

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now