Rewari: इलाज के दौरान 4 माह की बच्ची की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप

By Sahab Ram
On: March 16, 2023 6:26 PM
Follow Us:

Rewari: बच्ची के मामा ने बताया कि उसकी बहन की शादी रेवाड़ी के गांव चंदावास में की हुई है। वह रेवाड़ी के सुभाष बस्ती में अपने घर आई हुई थी। बच्ची की तबीयत खराब होने पर उसे मॉडल टाउन स्थित कमला नर्सिंग होम Rewari में दिखाने के लिए लेकर गए थे। जहां डॉक्टरों ने उसे निमोनिया बताते हुए दाखिल कर लिया था।

आज सुबह बच्ची की ज्यादा तबीयत खराब होते हुए देख जब बच्ची के मामा ने नर्स को कहा कि वह एक बार आकर बच्ची को देखें तो नर्स ने बच्ची सो रही है कहकर ना जगाने की बात कही। करीबन आधे घंटे बाद फिर उसके मामा ने नर्स को बोला कि बच्ची को आकर देख ले लेकिन नर्स तब भी नहीं आई।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

तीन-चार बार नर्स को बुलाने पर बच्ची के मामा ने थोड़ा गुस्सा दिखाते हुए जब बच्ची को देखने को कहा तो नर्स बच्ची को देखने आई और बच्ची को 10-15 मिनट के लिए आईसीयू में ले गए। जहां उसे ऑक्सिजन पंप दिया और बाहर आकर डॉक्टर ने बच्ची के मृत होने की बात कही। बच्ची के मामा का कहना है कि अगर समय रहते नर्स देख लेती तो शायद बच्ची बच जाती।

वहीं कमला नर्सिंग होम Rewari के डॉक्टर गौतम यादव का कहना है कि दीक्षा नाम की 5 माह की बच्ची निमोनिया की शिकायत के साथ दाखिल की गई थी। लेकिन उसे H3N2 इनफ्लुएंजा भी था। लेकिन हमें बच्ची के रिकवर होने की उम्मीद थी। आज सुबह बच्ची गहरी नींद में थी और उसे हार्टअटैक आ गया जिसके चलते उसकी मौत हो गई।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

वही इस पूरे मामले में जांच अधिकारी ने बताया कि बच्ची के परिजनों द्वारा हमें शिकायत मिली है कि बच्ची को 11 तारीख को मालदा टाउन से कमला नर्सिंग होम Rewari में भर्ती कराया गया था जिसे आज डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि नर्स की लापरवाही के चलते बच्ची की मौत हुई है। परिजनों की शिकायत ले ली गई है और बच्ची का बोर्ड के माध्यम से पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है आगे जांच में जो भी आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now