Rewari: रेवाड़ी में खिड़की का कांच टूटने से दो पक्षों में खूनी झड़प, 31 लोगों पर मामला दर्ज,एक पक्ष के घर में आज है लड़की की शादी

By Sahab Ram
On: March 14, 2023 4:23 PM
Follow Us:

Rewari: बता दे कि रेवाड़ी जिले के गांव ढोकिया निवासी सतबीर व रणधीर दोनों के घर साथ-साथ है। रणधीर के घर में आज मंगलवार को लड़की की शादी है। आज बच्चों के खेलते समय सतबीर के मकान की खिड़की में लगा कांच का शीशा टूट गया। जिसके बाद सतबीर के परिवार वालो ने रणधीर के परिवार को शिकायत की। मामूली सी बात को लेकर दोनों पक्षों में खूनी झड़प शुरू हो गई. दोनों तरफ से लाठी-डंडें चले, जिसमें कई लोग घायल हो गए।

दोनों पक्षों पर केस दर्ज

जाटूसाना थाना पुलिस ने सतबीर की शिकायत पर ज्ञान, राजवंती, स्वीटी, संजीता, पूनम, देवेन्द्र, रविन्द्र, बंटी, सुनील उर्फ चिड़िया, विकास, अंसुल, मंजू, संगीता, मूर्ति देवी व बेदी के खिलाफ धारा 147, 149, 323, 325 व 506 के तहत केस दर्ज किया गया है।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

वहीं दूसरे पक्ष के रणधीर की शिकायत पर पुलिस ने सतबीर, गौरव, राहुल, नरेश, प्रदीप, संदीप, बबली, सीमा, सीखा, उर्मिला, सुंदर, रामल, सुरेश, अमित व मोहित के खिलाफ 147, 148, 149, 323, 324, 506 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now