रेवाड़ी पहुंचे निकाय (Municipal) मंत्री का सरपंचों पर लाठीचार्ज पर बयान, जहाँ कानून व्यवस्था ख़राब होगी वहां ऐसा करना पड़ेगा

By Sahab Ram
On: March 5, 2023 7:08 PM
Follow Us:

नगर निकाय (Municipal) मंत्री डॉ कमल गुप्ता बजट पर चर्चा करने के लिए रेवाड़ी पहुँचे, जहाँ पहले भाजपा जिलाध्यक्ष के निवास स्थान पर उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक की और पत्रकारों से बातचीत की. जिसके बाद भाजपा जिला कार्यालय में बीजेपी कार्यकर्त्ता और स्थानीय लोगों से बजट पर चर्चा की. डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि भ्रष्टाचार को लेकर तुरंत एक्शन लिया जाता है और एनडीसी की समस्याओं को दूर करने के लिए उनका विभाग लगा हुआ है.

रेवाड़ी नगर परिषद् में भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा

रेवाड़ी नगर परिषद् में भ्रष्टाचार बड़ा मुद्दा रहा है. और जनता अपने कार्यों को लेकर परेशान है. शहर के हालात कैसे है वो किसी से छूपे नहीं है. हाल में डीएमसी के खिलाफ नगर पार्षदों ने मोर्चा खोला हुआ है. (Municipal) मंत्री कमल गुप्ता ने कहा कि पुरे प्रदेश में समान विकास कार्या जा रहा है. भ्रष्टाचार को लेकर जो भी शिकायत मिलती है उसपर तुरंत कार्रवाई की जाती है.

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

Municipal

एनडीसी के लिए जनता परेशान !

निकाय (Municipal) मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि प्रोपर्टी की मैपिंग करने सहित ऐसे तमाम कार्य है. जिनको कांग्रेस कभी नहीं कर पाती. लेकिन उनकी सरकार में साहस है. जो इतना बड़ा कार्य किया.  उन्होंने माना कि प्रोपर्टी आईडी में दिक्कत है. जिसके कारण जनता को परेशानी आ रही है, लेकिन वो ठीक करा रहें है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

निकायों में स्टाफ की कमी !

डॉ कमला गुप्ता ने कहा कि स्टाफ की कमी के कारण भी जनता को दिक्कत आ रही है. उन्होंने कहा सबंधित एजेंसी को भर्ती करने के लिए लिखा हुआ है. वहीँ रेवाड़ी नगर परिषद् को नगर निगम बनाने पर कहा कि अब कोई प्रपोजल सरकार के पास नहीं आया है. और कोसली उपमंडल में नगर पालिका तभी बन पाएगी जब पंचायत अपनी सहमती जता देगी. बता दें कि कोसली में दो गांवों के नामकरण के विवाद के कारण नगर पालिका नहीं बन पा रही है.

निकाय (Municipal) मंत्री डॉ कमल गुप्ता ने सरपंचों पर लाठीचार्ज करने के मामले पर कहा कि कानून व्यवस्था संभालने के लिए ऐसा करना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि कुछ चुने हुए सरपंच विरोध दर्ज करा रहे है. जो राजनीति कर रहे है. अगर जनता ई टेंडरिंग का विरोध करेगी तो ये कानून वापिस लिए जाने पर विचार किया जा सकता है.

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज
बीजेपी को छोड़कर कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों को बताया परिवार की पार्टी

डॉ कमल गुप्ता ने कहा कि भाजपा कैडर बेस पार्टी है. जिसमें समय पर चुनाव होते है. और पन्ना प्रमुख तक उनका संगठन मजबूत है. लेकिन अन्य पार्टियों केवल परिवार की पार्टियाँ है. कांग्रेस , सपा और मामता की पार्टी को गिनाते हुए उन्होंने उन्हें परिवार की पार्टी बताया. उन्होंने कहा की भाजपा चुनाव के लिए हमेशा तैयार है. कभी भी चुनाव कराएँ जा सकते है.

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पंचायती राज रिक्त पद उप चुनाव, सरपंच पद के लिए दो, पंच पद के लिए एक सीट पर होगा मतदान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में सुना

1857 के शहीदों को मिलेगा सम्मान, अंबाला में निर्मित आजादी की पहली लडाई के शहीद स्मारक का उद्घाटन होगा जल्द- ऊर्जा मंत्री अनिल विज

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए

नामांकन के दौरान निकाला भव्य रोड शो, जगह-जगह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बड़ौली का हुआ स्वागत

भजन पार्टी ने ग्रामीणों को स्व-गणना अभियान व जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति किया जागरूक