सावधान: बिजली कटने के Fake message के लिंक पर न करें क्लिक, क्लिक करने पर हो जाएगा खाता साफ

By Sahab Ram
On: February 25, 2023 5:22 PM
Follow Us:

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के प्रबंध निदेशक अमित खत्री ने सभी बिजली उपभोक्ताओं को ठगों से सावधान रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि यदि किसी बिजली उपभोक्ता को मैसेज आता है कि ‘बिजली बिल जमा करें, अन्यथा कुछ घंटों में आपका बिजली कनेक्शन काट दिया जाएगा’ तो सतर्क रहें। इस तरह के लिंक को क्लिक न करें और साइबर अपराधों से सावधान रहें। ऐसे फेक मैसेज ( Fake message ) में उपभोक्ता की खाता संख्या और बकाया राशि नहीं लिखी होती है।

ठग बिजली बिल बकाया का भेजते है मैसेज

साइबर ठग उपभोक्ताओं को ठगने के लिए प्रतिदिन नए-नए तरीके अपना रहे हैं। इन दिनों साइबर ठगों द्वारा लोगों को नए तरीके से फांसने की कोशिशों के तहत बहुत से बिजली उपभोक्ताओं के पास मोबाइल पर एक फेक मैसेज ( Fake message ) आ रहा है कि आपका बिजली का बिल बकाया है और इस एवज में आपका कनेक्शन काट दिया जाएगा।

इतना ही नहीं बाकायदा कनेक्शन काटने का समय भी बताया जा रहा है कि आज रात कनेक्शन कटेगा। बाद में एक नंबर भेजा जा रहा है और उस पर बात करने की सलाह दी जा रही है। काफी उपभोक्ता इस फेक मैसेज ( Fake message ) में दिए गए नंबर पर कॉल करके पूछते हैं कि ऐसा क्यों होगा तो बात करने पर ठगी का पता चलता है।

ठगी से बचने के लिए बरतें ये सावधानियाँ

प्रबंध निदेशक ने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम इस तरह का कोई भी मैसेज उपभोक्ता को नहीं भेजता है। निगम किसी को भी बिजली कनेक्शन काटने की चेतावनी नहीं देता है और किसी भी नम्बर पर संपर्क करने को नहीं कहता है।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

उन्होंने कहा कि यदि किसी बिजली उपभोक्ता का बिल बकाया है और उसे इस प्रकार का संदेश प्राप्त होता है तो वे सतर्कता बरतें और बिजली कटने के अनजान एवं फेक मैसेज ( Fake message ) के लिंक को क्लिक न करें और अपनी बैंक, कार्ड डिटेल, ओटीपी आदि किसी के साथ भी शेयर न करें। स्वयं सतर्क रहें और अपने संपर्क में आने वालों को भी जागरूक करें।

बिजली निगम ईमेल और रजिस्टर्ड मोबाइल पर भेजता है बिल

खत्री ने बताया कि बिजली निगम द्वारा बिल के बनते ही उपभोक्ता को ईमेल पर बिल और रजिस्टर्ड मोबाइल पर message भेजा जाता है। बिल भरने की तिथि से पहले और बाद में उसके बिल बकाया होने के बारे में message देता है। बिजली निगम के message में उपभोक्ता का खाता नंबर और बकाया राशि भी लिखी होती है। यह सभी मैसेज अधिकृत आईडी -डीएचबीवीएनएल द्वारा प्रेषित किए जाते हैं।

साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत करें दर्ज :

खत्री ने  बिजली उपभोक्ताओं को फेक मैसेज ( Fake message ) से बचने के लिए कहा गया है । उन्होंने बताया कि यदि फिर भी किन्ही कारणों से किसी के साथ किसी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होती है तो आप सबसे पहले साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें और अपनी शिकायत को साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर दर्ज करें। उपभोक्ता को अपने बिल ऑनलाइन देखने और ऑनलाइन भुगतान के लिए epayment.dhbvn.org.in दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

इसके बाद भी यदि किसी बिजली उपभोक्ता को अपने बिजली बिल को लेकर कोई संशय है तो वे अपने नजदीकी बिजली कार्यालय या बिजली विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-180-4334 पर संपर्क कर सकता है।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

 

 

 

 

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now