रेवाड़ी: वर्ष 2015 में ठेके पर लूट के मामलें में एक ओर आरोपी गिरफ्तार( Arrested )

By Sahab Ram
On: February 23, 2023 6:12 PM
Follow Us:

जांचकर्ता ने बताया कि जिला अलीगढ के गांव लालपुर निवासी ऋषि  पुत्र राधाचरण ने अपनी शिकायत में बताया कि वह भिवाड़ी मोड़ पर अंग्रेजी ठेके पर सैल्समैन है। जो उसके साथ शहजाद पुत्र सराजुदीन गांव चोकड़ी थाना खण्डेला जिला सीकर भी अंग्रेजी ठेके पर सैल्समैन उसके साथ थे तथा हमारे साथ ही देशी शराब का ठेका है उस पर नवीन कुमार पुत्र रणजीत सिंह गांव भुडला थाना कसोला बतोर सैल्समैन लगा हुआ है।

जब हम सभी खाना खाकर ठेके को बन्द करके अन्दर सो रहे थे तो रात के समय 2.15 के लगभग 3-4 नौजवान व्यक्ति ने ठेके के पीछे से दरवाजो को तोड़कर अन्दर घुस आये। जिनमे से एक के हाथ मे राड़ तथा तीनो के हाथ मे कट्टा था जो आते ही हमारे कनपटी पर कट्टा लगा दिया तथा हमारे पीछे से हाथ बांध दिए तथा बोले कि अगर शोर मचाया तो गोली मार देगे।

लंबित शिकायतों का प्राथमिकता से करें निपटान: डीसी शांतनु शर्मा

जिसके बाद अंग्रेजी शराब की बिक्री का 60-70 हजार रुपये तथा ऊची वैरायटी की शराब की बोतले 25-30 बोतले जिनकी कीमत 40-50 हजार के लगभग थी जो ये सभी व्यक्ति स्कारपियो गाड़ी मे बैठकर आये थे शराब व पैसे छीनकर ले गये तथा देशी ठेके मे से भी 1500 रूपए तथा कुछ कपड़े व सामान ले गये तथा उसका मोबाईल भी ले लिया।

इसके अलावा संजय का मोबाईल व कान की बाली व चांदी की अंगुठी ले गये तथा उसके साथी सहजाद का भी मोबाईल ले गये। जिस पर अभियोग दर्ज करके पुलिस ने चार आरोपियो कों पहले ही गिरफ्तार ( Arrested ) कर लिया था तथा मामलें में आगामी कार्यवाही करतें हुए मामलें में संलिप्त पांचवे आरोपी कमाल निवासी क्रिज जिला गुरूग्राम को जो किसी अन्य मामलें में राजस्थान की किशनगढ़ जेल में बन्द था। जिसको अब  प्रॉडक्शन वारन्ट पर लेकर गिरफ्तार ( Arrested ) किया गया है।

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने अधिकारियों की बैठक में की चिन्हित अपराध से जुड़े मामलों की समीक्षा

 

 

डीसी स्वप्निल रविंद्र पाटिल की अध्यक्षता में एनकॉर्ड कमेटी की बैठक आयोजित

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now