रेवाड़ी: जिले मे HBSE बोर्ड परीक्षा को लेकर निषेधाज्ञा लागू, आदेशों का उल्लंघन करने पर लिया जाएगा legal action

By Sahab Ram
On: February 23, 2023 5:43 PM
Follow Us:

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE), भिवानी की वार्षिक परीक्षाओं (exam) को लेकर जिला में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है। जिलाधीश एवं डीसी अशोक कुमार गर्ग ने दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 144 में निहित शक्तियों का प्रयोग करते हुए जिला में बनाए गए परीक्षा केंद्रों के लिए निषेधाज्ञा के आदेश जारी किए गए है।

जिलाधीश अशोक कुमार गर्ग ने आदेश जारी करते हुए कहा कि परीक्षा (exam) केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में बिना उद्देश्य एकत्रित होने व फोटोस्टेट मशीन ऑपरेट करने की मनाही रहेगी। जिला में बोर्ड की ओर से जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार डीएलएड की परीक्षा 27 फरवरी से 24 मार्च, 2023 तक (दोपहर 12:30 बजे से सायं 3:30 बजे तक), सेकेंडरी की परीक्षा (exam) 27 फरवरी से 28 मार्च, 2023 तक (दोपहर 12:30 बजे से सायं 3:30 बजे तक) व सीनियर सेकेंडरी 27 फरवरी से 25 मार्च, 2023 तक (दोपहर 12:30 बजे से सायं 3:30 बजे तक)) तक होगी।

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जारी आदेशों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बोर्ड की वेबसाइट  www.bseh.org.in  पर जाएँ।

 

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

छात्र हितों में व्यवस्था परिवर्तन के लिए लड़ रहे है लड़ाई – दुष्यंत चौटाला

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय में “ग्राम पंचायत छात्रवृत्ति योजना” का शुभारंभ

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में नीट (यूजी) परीक्षा की तैयारियों के सम्बन्ध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों एवं पुलिस अधीक्षकों के साथ समीक्षाबैठक की अध्यक्षता करते हुए

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा कहा – परीक्षा शांतिपूर्वक व पारदर्शी तरीके से संपन्न करवाना किया जाये सुनिश्चित

एनटीए 3 मई 2026 को आयोजित करवायेगा नीट यूजी परीक्षा

डीसी स्वप्निल रविन्द्र पाटिल ने स्कूल सुरक्षा कमेटी की बैठक में अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश