हरियाणा पुलिस को राष्ट्रपति निशान से किया गया अलंकृत, कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

By Sahab Ram
On: February 14, 2023 3:58 PM
Follow Us:

आज करनाल में हरियाणा पुलिस अकादमी, मधुबन के वच्छेर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रपति निशान अलंकरण समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा पुलिस को राष्ट्रपति निशान प्रदान करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस के तीन शब्द सेवा, सुरक्षा व सहयोग, यह केवल तीन शब्द नहीं है, बल्कि हमारे भावना के प्रतीक हैं।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर से 370 धारा और 35 ए को समाप्त करने का जो साहसिक कार्य किया गया है, उससे एक निशान, एक विधान और एक प्रधान का सपना साकार हुआ है। इसी प्रकार नागरिकता संशोधन कानून व अयोध्या में भगवान श्री राम जी के भव्य मंदिर बनाने का काम किया है।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस प्रदेश में सुरक्षा को चाक चौबंद किए हुए है। 21वीं सदी में पुलिस में जो दक्षता होनी चाहिए, वह हरियाणा पुलिस में है। हर समय पोर्टल पर 32 नागरिक सेवाएं पुलिस के द्वारा दी जाती हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में इंटरनेट और मोबाइल का उपयोग जैसे-जैसे बढ़ रहा है, वैसे ही साइबर क्राइम भी बढ़ा है, इस पर अंकुश लगाने के लिए प्रदेश में 29 साइबर थाने व 309 साइबर डेस्क स्‍थापित किए हैं।

इसके अलावा, प्रदेश में जिला स्तर से ब्लॉक स्तर तक महिला पुलिस थाने खोले गए हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा पुलिस में महिलाओं की संख्या 9 प्रतिशत है, इसे 15 प्रतिशत तक बढ़ाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि पंचकूला में अंतरराज्यीय ड्रग सचिवालय स्थापित किया गया है। इसके माध्यम से 7 राज्य आपसी समन्वय से ड्रग मामलों पर नियंत्रण रखे हुए हैं।

राष्ट्रपति निशान मिलने से सम्मान के साथ-साथ पुलिस का दायित्व भी बढ़ा

मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा पुलिस को आज राष्ट्रपति निशान मिलने से हमारा मनोबल भी बढ़ा है। लेकिन इससे पुलिस का दायित्व भी बढ़ा है, क्योंकि जिन विशेषताओं के लिए यह राष्ट्रपति सम्मान मिला है, वो विशेषताएं तो बनाकर रखनी ही हैं, बल्कि अपनी ‌दायित्वों का निर्वहन भी और प्रभावी तरीके से करना है।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

हरियाणा पुलिस को जनसेवा के लिए कई उपलब्धियों हुई हासिल

इस अवसर प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा का अंदाज और हरियाणा का मिज़ाज कुछ हटकर है। ये अंदाज और मिजाज आज हरियाणा के खानपान व बोली और यहाँ के रहन सहन में बखूबी नजर आता है। उन्होंने कहा कि पिछले 56 वर्षों से हरियाणा पुलिस को जन सेवा के लिए कई उपलब्धियों हासिल हुई हैं और गृहमंत्री होने के नाते मुझे आनंद की अनुभूति हो रही है।

उन्होंने कहा कि देश का यह सर्वोच्च सम्मान मिलने से हरियाणा पुलिस के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। इससे पुलिस अधिकारियों और कर्मियो का मनोबल और बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक स्मार्ट पुलिस का विजन है और हरियाणा पुलिस स्मार्ट बन गई है।

कॉफी टेबल बुक का विमोचन

उन्होंने कहा कि ट्रैफिक पुलिस का काडर अलग बनाया जाना चाहिए, ताकि ट्रैफिक को नियंत्रित करने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस विभाग में विजिलेंस सेल स्थापित किए जाने की भी आवश्यकता है। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा पुलिस के 56 वर्षों के गौरवशाली इतिहास पर कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया।

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

 

 

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now