अनाज मण्डी रेवाड़ी मे हथियार के बल पर व्यापारी से लूट करने वाले दो और आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: February 10, 2023 5:20 PM
Follow Us:

जांचकर्ता ने बतलाया कि दिनांक 29.01.2023 को अनाज मण्डी रेवाड़ी मे सेनैटरी व्यापारी नवीन पुत्र देवदत के घर/दुकान से समय करीब 7.50 पीएम पर तीन नौजवान युवक हथियार सहित उसकी दुकान पर आए और दुकान की घंटी बजाई तब व्यापारी अपने मकान में परिवार के साथ खाना खा रहा था। तब वह नीचे आकर सट्टर खोलकर देखने लगा तो उसे कोई नही दिखाई दिया। तब अचानक तीनों युवक अन्दर आ गए और हथियार के बल पर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करके 5-7 लाख रुपए लूट कर ले गए थे।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

तब पुलिस को सुचना मिलने पर उक्त व्यापारी कि शिकायत पर थाना माडल टाऊन रेवाड़ी मे लूट का मामला दर्ज  किया गया था। पुलिस अधीक्षक रेवाड़ी ने मामले मे त्वरित संज्ञान लेते हुए वारदात का पता लगाने व आरोपियो को गिरफ्तार करने के लिए जिला रेवाड़ी पुलिस की अलग अलग पांच टीमो का गठन किया गया था। सभी टीमो द्वारा मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपियो का पता लगाया गया और सोमवार को मामले मे सलिंप्त 4 आरोपीयों को गिरफ्तार कर लिया था।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

गिरफ्तार किये गये आरोपियो से पुछताछ करने पर वारदात में संलिप्त भुपेन्द्र सिहं निवासी अमर कॉलोनी जिला मथुरा उतर प्रदेश व नितिन जिला रेवाड़ी को भी पुलिस नें गिरफ्तार कर लिया  तथा आरोपी नितीन निवासी बिठवाना से वारदात में लुटे गये 55 हजार रुपये भी बरामद किये गये।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now