रेवाड़ी: साल 2021 में हुई 20 लाख की धोखाधड़ी का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: February 7, 2023 5:13 PM
Follow Us:

जांचकर्ता ने बताया कि गुरुग्राम जिले के सिकंदरपुर निवासी भूपेन्द्र ने जानकारी देते हुए बताया कि मैंने अपने साथ मेरे साथी गाँव खरकड़ा धारूहेड़ा निवासी राकेश कुमार के साथ मिलकर एक रजिस्टर्ड फर्म साई पोलिपैक एण्ड ट्रेडिंग कं. जलियावास रेवाड़ी में खोली हुई है। जिसका हमने फर्म के नाम बनीपुर चौक स्थित इंडियन बैंक में खाता भी खोला हुआ है। इस खाते में मेरे पार्टनर राकेश कुमार का मोबाईल नं. रजिस्टर्ड करवाया हुआ है। जिसमें मैं भी पैमेंट करता हूँ लेकिन OTP रजिस्टर्ड नं. पर आता है।

गत 29 अगस्त को रजिस्टर्ड नंबर पर सुबह 11.00 बजे NO नेटवर्क शो कर रहा था तथा हम रविवार को छुट्टी होने के कारण नई सिम निकलवा नही पाए। अगले दिन जब मैंने सिम निकलवाई । इसके बाद 31 अगस्त को सिम एक्टिवेट होने के बाद मैने अपने फोन से नेट बैंकिग से फर्म के खाते में पैसे चैक किये तो उसमें बैलेस कम दिखा रहा था। उसके पश्चात हम दोनो बैंक गये तो A/C स्टेटमैंट में वही अमाउंट शो कर रहा था जिसमे दिनांक 29.08.2021 को खाते से 12 लाख व दिनांक 30.08.2021 को 8 लाख बिना OTP के धोखाधड़ी से निकाल लिए गए।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

पुलिस ने भूपेन्द्र की शिकायत पर धोखाधडी करके खाते से पैसे निकालने का मामला दर्ज करके मामले में संलिप्त एक आरोपी नाजिम निवासी मोहल्ला आशियाना लिसाड़ी गेट जिला मेरठ उत्तर प्रदेश को वर्ष 2021 मे ही गिरफ्तार करके उसके कब्जा  से 63 फर्जी आईडी, 11 पासबुक, 19 एटीएम कार्ड, 16 बैंक चैक बुक, 7 मोबाइल फोन व 9 सिम कार्ड पहले ही बरामद कर लिए थे।  मामले मे आगामी कार्यवाही करते हुए साईबर थाना साऊथ रेंज रेवाड़ी  पुलिस द्वारा मामले मे सलिंप्त दुसरे साथी आरोपी महराज अन्सारी निवासी पुरवा अब्दुल वाली इमलियान कालोनी  हापुड रोड मेरठ हाल विरार मुम्बई महाराष्ट्र को गिरफ्तार कर लिया है।

 

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

 

 

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now