रेवाड़ी निवासी ASI कर्मवीर सिंह का जीवन रक्षा पदक से सम्मान

By Sahab Ram
On: February 3, 2023 6:17 PM
Follow Us:

कर्मवीर सिहं ने डयूटी पर रहते हुए 08 फरवरी 2022 को बटालियन में महिला / CT के क्वार्टर में आग लगने पर जिसमें तीन छोटे बच्चें जिनकी उम्र 2, 3 व 9 वर्ष की थी अकेले सो रहे थे। जवान अपनी जान की परवाह न करते हुये घर में घुसे और तीनों बच्चों को अपने शरीर से छुपाते हुये सुरक्षित आग से बाहर निकाला।

तत्पश्चात् उन्होनें बटालियन कटौल रूम में घटना की सूचना दी। जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि क्वार्टर में रखा सभी सामान जलकर राख हो चुका था। उस समय पर इस खबर को राजस्थान के लगभग सभी अखबारों में प्रकाशित किया गया था और जवान को BSF के उच्च अधिकारियों द्वारा सम्मानित भी किया गया था। कर्मवीर सिंह ने अपनी त्वरित कार्यवाही, बहादुरी व समझदारी से तीन अनमोल बच्चों के जीवन को अपनी जान को खतरे में डालकर बचाया। इनके निडर व जीवन रक्षा के कार्य में प्रदर्शित अदम्य साहस के लिए राष्ट्रपति द्वारा जीवन रक्षा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

Kal Ka Rashifal: कल कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

कर्मवीर सिंह ने बताया कि गणतंत्र दिवस पर इस बार देश के अलग-अलग राज्यों से कुल 43 लोगों को इस पदक से सम्मानित किया गया है।

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price: सातवें आसमान से गिरे सोने के भाव, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now