रेवाड़ी: हिन्दू संगठनों का विरोध प्रदर्शन, गौ रक्षक दल के प्रमुख को सर तन से जुदा करने की दी गई थी धमकी

By Sahab Ram
On: February 3, 2023 5:14 PM
Follow Us:

गौ रक्षा दल के प्रांत प्रमुख मोनू मानसेर को सर तन से जुदा करने की धमकी के मामले में आज रेवाड़ी में हिन्दू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया और दो टूक कहा कि या तो सरकार गौ तस्करों और ऐसी मानसिकता वाले लोगों पर नकेल कसे वरना अगर प्रदेश और देश में मौहोल खराब होता है तो उसकी जिम्मेवार सरकार और प्रशासन होगा.

हिन्दू संगठनों ने आज रेवाड़ी में विरोध प्रदर्शन करते हुए जिला प्रशासन के मार्फत मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा है. बता दें कि मोनू मानेसर सहित अनेकों युवा गौ रक्षक टीम शामिल होकर गौ तस्करी को रोकने के लिए काफी समय से कार्य कर रहे है.

Kal Ka Rashifal: कल कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

दो दिन पहले मोनू मानेसर को जान से मारने की धमकी दी गई है और कहा गया है कि गायों को बचाना छोड़ दें वरना सर तन से जुदा कर दिया जायेगा. जिसके बाद हिन्दू संगठन के लोगों में गुस्सा है. हिन्दू समाज ये मांग कर रहा है कि धमकी देने वाले व्यक्ति को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके सजा दी जाएँ.

 

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price: सातवें आसमान से गिरे सोने के भाव, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now