रेवाड़ी में दसवीं कक्षा की छात्रा की हत्या, हाईवे किनारे मिला शव

By Sahab Ram
On: February 2, 2023 10:09 AM
Follow Us:

जानकारी के मुताबिक रेवाड़ी शहर के एक मोहल्ले की रहने वाली 15 वर्षीय नाबालिग लड़की एक स्कूल की दसवीं कक्षा की छात्रा थी, जो शाम को ट्यूशन जाती थी। 2 दिन पहले नाबालिग लड़की रोजाना की तरह ट्यूशन गई थी, लेकिन वापिस घर नहीं लौटी।  इस मामले में परिजनों ने सिटी थाना पुलिस में शिकायत भी दी थी ।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

शिकायत के आधार पर तफ्तीश की गई तो सामने आया था कि लड़की ट्यूशन से वापस घर के लिए निकली थी लेकिन घर नहीं पहुंची थी।  इस मामले में सिटी थाना पुलिस जांच कर ही रही थी कि बुधवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि रेवाड़ी-रोहतक हाईवे स्थित रामगढ़ चौक के पास एक लड़की का शव पड़ा हुआ है।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

सूचना के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर बुलाई गई। प्राथमिक तौर पर सामने आया कि लड़की की चाकू से हत्या की गई है और फिर शव को हाईवे किनारे फेंक दिया गया। ऐसे में यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि किसने नाबालिक छात्रा का अपहरण किया और हत्या के पीछे क्या वजह रही।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now