नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार

By Sahab Ram
On: January 20, 2023 6:24 PM
Follow Us:

मॉडल टाउन थाना पुलिस ने शहर की एक कॉलोनी में नाबालिग बच्ची के साथ घर में घुसकर अश्लील हरकत करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान राजस्थान के झुन्झुनू जिला के गोरिर निवासी भीमसिंह के रूप में हुई है।

पीएम श्री स्कूल में बिजली जाने पर भी बाधित नहीं होगी छात्राओं की पढ़ाई

जांचकर्ता ने बताया कि एक महिला ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया था कि गुरुवार की शाम को वह अपने घर से सब्जी लेने के लिए बाजार गई हुई थी। उनके मकान के पास रहने वाला एक युवक पीछे से उनके घर में घुस गया और उनकी 13 साल की बेटी के साथ अश्लील हरकत के साथ छेड़छाड़ की।

Rewari Raod Accident: रफ्तार का कहर , छह की मौत , छह घायल

आरोपी उनको आता देखकर घर से भाग गया जिसके बाद उसको पकड़ने का प्रयास भी किया लेकिन आरोपी फरार होने में कामयाब हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज करने के पश्चात देर रात को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

रेवाड़ी में बेखौफ़ ओवरलोड माफ़िया, कार्रवाई करने में RTA अधिकारियों को भी लगता है डर

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now