सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों का अब समय-सीमा में होगा निपटान, बनाया जाएगा मोबाइल एप

By Sahab Ram
On: January 19, 2023 5:22 PM
Follow Us:

मुख्यमंत्री ने आज सीएम विंडो बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि सीएम विंडो की शिकायतों की पूर्ण जानकारी हेतु विभागीय अधिकारियों के लिए एक मोबाइल एप बनाया जाएगा, जिसमें संबंधित अधिकारी को शिकायतों के बारे जानकारी मिलेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की शिकायतों का ब्यौरा अलग रखा जाए तथा उनको समय सीमा में निपटाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की शिकायतों का निपटान करने के लिए विभिन्न विभागों को चाहिए कि वे अपने स्तर पर भी कोई अलग प्रणाली विकसित करें। इसके साथ ही उन्हें गत तीन माह के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों का निवारण की जानकारी भी नियमित तौर पर उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मामलों में शिकायतों को संबंधित वरिष्ठ अधिकारी प्राथमिकता आधार पर निपटान करें तथा जिस किसी अधिकारी के खिलाफ शिकायत प्राप्त होती है तो उससे वरिष्ठ अधिकारी ही मामले की जांच करें।

Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी के नए भाव, देखें सभी फसलों के नए रेट
Sirsa Mandi Bhav: हरियाणा की सिरसा मंडी में फसलों के ताजा भाव हुए जारी, यहां देखें

अपने स्तर पर शिकायतों का समय सीमा में निपटान

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्य सचिव आवश्यकतानुसार भ्रष्टाचार की शिकायतों को सीधे तौर पर विजिलैंस ब्यूरो को जांच के लिए भेज सकते हैं। इसके साथ वह विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतों की नियमित समीक्षा भी करें। उन्होंने कहा कि जब तक किसी भी मामले में स्पष्ट तौर पर कोर्ट की पाबंदी नही होती तो विभाग उनको अपने स्तर पर समय सीमा में निपटान करे ताकि शिकायतकर्ता को राहत मिल सकें। इसके साथ ही विभाग को दी गई शिकायत का संदर्भ भी सीएम विंडो में प्राप्त होने वाली शिकायतों में दर्ज करवाया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सीएम विंडो की शिकायतों के समाधान के लिए विभाग स्तर पर अतिरिक्त निदेशक या क्लास-ए अधिकारी को नोडल ऑफिसर बनाया जाए। इस संबंध में विभाग प्रमुख 15 दिनों में, प्रशासनिक सचिव एक माह, मुख्य सचिव दो माह तथा स्वयं मुख्यमंत्री तीन माह में शिकायतों के निवारण की समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही जिला स्तर पर पंचायत विभाग की शिकायतों को सीईओ और शहरी स्थानीय निकाय विभाग की शिकायतों को डीएमसी निवारण करें। सीएम विंडों की शिकायतों के निवारण के लिए उत्कृष्ट काम करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।

Haryana: हरियाणा पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती आवेदन की आज आखिरी तारीख, 3 लाख से ज्यादा फॉर्म सबमिट

शिकायतों का निपटान

मुख्यमंत्री को बैठक में अवगत करवाया गया कि सीएम विंडो पर 1058888 शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 923880 शिकायतों का निपटान किया जा चुका है। इनमें से 54262 शिकायतें असंगत पाई गई हैं तथा 23011 शिकायतों पर की गई कार्रवाई रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसके साथ ही 10057 शिकायतों पर कार्रवाई की गई है तथा 29072 शिकायतें ओवरड्यू है और 17614 शिकायतों पर स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Haryana Weather update: हरियाणा के कई जिलों हो रही बारिश, इन जिलों में येलो अलर्ट जारी

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now