रेवाड़ी: कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुआ बावल पंचायत समिति प्रधान और उपप्रधान का चुनाव

By Sahab Ram
On: January 18, 2023 3:30 PM
Follow Us:

जानकारी के लिए बता दे कि दोनों ही पदों के लिए दो –दो उम्मीदवार आमने –सामने थे. यहाँ सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी और जो सदस्य चुनाव प्रकिया में शामिल हुए उनकी भी जाँच करके अंदर प्रवेश दिया गया.

यहाँ आपको बता दें कि पंचायत चुनाव के बाद से अबतक बावल खंड पंचायत समिति का प्रधान और उपप्रधान का चुनाव होना लंबित था. इससे पहले 6 जनवरी को चुनाव होना तय हुआ था. उस वक्त पंचायत सदस्यों पर हमला करने की घटना भी सामने आई थी. चुनाव अधिकारी छुट्टी पर होने के कारण चुनाव नहीं कराये गए थे और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी.

Kal Ka Rashifal: कल कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल

इसलिए आज जब चुनाव प्रकिया कराई गई तो सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात रहा. डीएसपी खुद और दो थाना कि पुलिस बावल में तैनात रही. तस्वीरों में आप देख सकते है कि कितनी बड़ी संख्या में पुलिस फ़ोर्स तैनात की गई थी. और सदस्यों की एंट्री भी जाँच के बाद ही की गई.

चुनाव प्रकिया के दौरान छत्रपाल और जयप्रकाश दोनों ने बहुमत होने के दावा पेश किया. जिसके बाद इवीएम मशीन से चुनाव प्रकिया कराई गई. जिसमें छत्रपाल 13 वोट हांसिल करके प्रधान चुने गए. जबकि  सुषमा 18 वोट हांसिल करके उपप्रधान चुनी गई है.

Gold Silver Price Today
Gold Silver Price: सातवें आसमान से गिरे सोने के भाव, चेक करें लेटेस्ट प्राइस

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now