भाजपा नेता सतीश खोला ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मिलकर परिवार पहचान पत्र से संबंधित जनता की आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया तथा अपने व्यक्तिगत अध्ययन दक्षिणी हरियाणा में गंगा नदी का पानी लाना तथा गुरुग्राम नगर निगम में सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के प्रबंधन से संबंधित पुस्तिका भी भेंट की। जिसको मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया ।
सतीश खोला ने बताया कि एक जनवरी से लेकर अब तक जिले में 617 नई बीपीएल कार्ड बनाए गए हैं जिन परिवारों की इनकम वेरीफाई नहीं हो पाई थी उनका डाटा अपलोड करने का काम जोरों पर चल रहा है। एक लाख अस्सी हज़ार से कम आमदनी वाले सभी पात्र परिवारों को बीपीएल की श्रेणी में जोड़ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री की अति महत्वाकांक्षी योजना बहुत लोकप्रिय होती जा रहीं है वंचित पात्र परिवार इस योजना का भरपूर लाभ ले रहे है।






