
सोशल मीडिया पर पुलिस चौकी में दो आरोपियों की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है. जिस वीडियो में दोनों आरोपी पुलिस के सामने हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगा रहे है और पुलिस उनकी लात-घूसो और डंडों से पिटाई कर रही है. वायरल वीडियों में पुलिस कह रही है कि गुंडागर्दी करोगे तो ऐसा ही होगा.
आपको बता दें कि ये वायरल वीडियो रेवाड़ी शहर की भाड़ावास गेट पुलिस चौकी का है. जहाँ पुलिस रेवाड़ी शहर के ही रहने वाले राहुल और हैनी नाम के दो युवकों की डंडों से पिटाई कर रही है. दरअसल पुलिस ने इन दोनों आरोपियों को कम्पनी कर्मचारियों से मारपीट और लूट के आरोप में काबू कर गिरफ्तार किया है. जिन्हें अदालत में पेश करके न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

रेवाड़ी पुलिस का कहना है कि राजस्थान निवासी पंकज और अतेन्द्र नाम के दो कम्पनी कर्मचारियों से बुधवार रात को मारपीट कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था. रात में गस्त कर रही पुलिस ने सती कॉलोनी के पास के रहने वाले राहुल और हैनी नाम के दो युवकों को लूट के आरोप काबू किया. पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों पर पहले भी केस दर्ज है. जो दो दिन पहले ही किडनैपिंग और आर्म्स एक्स के मामले में जमानत पर बाहर आयें थे. राहुल पर 10 अपराधिक मुकदमे दर्ज बताएं गए है.
बहराल जिन आरोपियों कि पुलिस चौकी में पिटाई हो रही है. उन्हें कोर्ट में पेश करके न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है और पुलिस चौकी में पिटाई के वायरल वीडियो की पुलिस जाँच कर रही है.






