
कप्तान अजय यादव ने बीजेपी सरकार नालायक बेटा बनकर सब कुछ बेचने पर तूली हुई है
बीजेपी सरकार की नीतियों के खिलाफ आज रेवाड़ी में भी कांग्रेस ने विरोध प्रदर्शन किया और नारे बाजी करते हुए जिला सचिवालय पहुंचकर सीटीएम को ज्ञापन सौंपा . रेवाड़ी में विरोध प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे पूर्व मंत्री कप्तान अजय सिंह यादव ने बीजेपी सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला और कहा की लूट और झूठ की सरकार चल रही है . जिसके राज में शराब घोटाले और तहसील में घोटाले हो रहे है .
कप्तान अजय यादव ने बीजेपी सरकार की तुलना नालायक बेटे से करते हुए कहा की जिस तरह नालायक बेटा पूर्वजों की सम्पत्ति को बेच देता है उसी तरह बीजेपी भी नालायक बेटे की तरह से है जो सब बेचने पर तूली हुई है. उन्होंने बीजेपी सरकार को सांडो की सरकार बोलकर भी तंज कसा .
कप्तान अजय यादव ने शराब घोटाले की एसआईटी की जाँच पर सवाल खड़े करते हुए सीबीआई जाँच की मांग की , और रेवाड़ी में बुधवार को सांडो की लड़ाई में सांड की टक्कर से मरने वाले संजय वर्मा को दस लाख रूपए का मुआवजा दिए जाने की मांग की गई . उन्होंने कहा की राजस्थान से बड़ी संख्या में आवारा पशुओं का झुण्ड आता है जो सांडो को हरियाणा में छोड़ जाते है . जिसने किसानों के लिए और बड़ी मुसीबत बने हुए है






