केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर ये दिन सेवा ही परमो धर्म दिवस मनाया गया

By Sahab Ram
On: May 30, 2021 1:38 PM
Follow Us:

केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूरे होने पर ये दिन सेवा ही परमो धर्म दिवस मनाया गया

कोसली में केंद्र सरकार के सात वर्ष पूरे होने पर कार्यक्रम का आयोजन I

हरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा — मुख्यमंत्री

‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सात वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में रविवार को भाजपा द्वारा कोई जश्न नहीं, बल्कि सेवा ही परमो धर्म दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह बहाला, मंडल प्रभारी डा. सुभाष यादव की उपस्थिति में नाहड़ भाजपा मंडल की दस टोलियों को झंडी दिखाकर नाहड़ मार्ग स्थित कैम्प कार्यलय से रवाना किया। यह टोलियां गांव-गांव जाकर लोगों को सैनिटाइजर, मास्क एवं पत्रक का वितरण करेगी।इस अवसर पर कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी का अनुशासित सिपाही है।

कोरोना काल के दौरान सरकार और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जरूरत मंदों की हरसंभव मदद कर जनसेवा का एक  नायाब उदाहरण प्रस्तुत किया है,  जिसकी जितनी सराहना की जाए कम है। भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश मे मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में  राज्य सरकार कोरोना की रोकथाम को लेकर हर संभव जरूरी कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि कोसली क्षेत्रवासियों को कोरोना काल में बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उन्होंने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर सभी सरकारी अस्पतालों का दौरा करते हुए दवाओं से लेकर बेड की सिथति, ऑक्सीजन और हॉटस्पॉट गांवों में आइसोलेशन सेंटर बनवाकर सभी सुविधाओं की मोनिटरिंग की। जिसके चलते आज नाहड़ क्षेत्र में कोई भी गांव हॉटस्पॉट श्रेणी में नहीं है, लेकिन अभी कोरोना का संकट अभी टला नही है। हमें सतर्क रहकर कोरोना को हराना है। 

*वंदे मातरम 150 साल की देशभक्ति और बलिदान की विरासत है- मुख्यमंत्री*

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे गांव के प्रत्येक बूथ पर पहुचकर ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करें और अगर कोरोना के चलते कोई बच्चा अनाथ हो गया है, तो उसकी जानकारी जुटाएं। ताकि ऐसे बच्चों की हरसंभव मदद की जायेगी। इस बीच भाजपा नाहड़ मंडल अध्यक्ष सरदार सिंह बहाला ने विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को बताया कि पार्टी संगठन के निर्देश अनुसार नाहड़ मंडल में 10 टोलियों का गठन किया गया है। जिसमें प्रत्येक टोली में एक टोली प्रमुख और 4 बूथ प्रमुख शामिल हैं। प्रत्येक टोली अलग अलग गांवों में दो बूथों को कवर करेगी। जिसके चलते सभी 50 बूथों पर टोलियां पहुचेंगी।इस अवसर पर सभी टोली प्रमुख  मंडल महामंत्री, प्रदीप बव्वा, उपाध्यक्ष राजकुमार व बाबूलाल बव्वा, सतनारायण  नम्बरदार, महिला मोर्चा अध्यक्ष पिंकी शर्मा,  ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष रामावतार, किसान मोर्चा अध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार, रणबीर कुहारड़, रामनिवास छव्वा, रामेश्वर शर्मा, कैप्टन ओमप्रकाश समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

हरियाणा विधानसभा में पेश हरियाणा नगर निकाय विधेयक, 2025 में नगर निगम  मेयर पद के उपचुनाव हेतु किया गया प्रावधान

Sahab Ram

हरियाणा मीडिया में पिछले 14 सालों से सक्रिय। Yuva Haryana, Khabar Fast, STV Haryana News, खबरें अभी तक, A1 Tehelka में अपनी सेवाएं दी। चौपाल टीवी डिजिटल मीडिया के संस्थापक ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment